30.1 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

धवन के पास इतिहास रचने का मौका-आठ चौके लगाते ही हासिल कर लेंगे यह बड़ा रिकॉर्ड, बनेंगे पहले भारतीय क्रिकेटर

आईपीएल 2022 के आठवें मैच में आज पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आमने-सामने होगी। केकेआर के लिए यब इस सीजन का तीसरा मैच होगा तो वहीं पंजाब दूसरा मुकाबला खेलेगी। दोनों टीमें एक-एक मैच जीतकर अपना खाता खोल चुकी हैं। पंजाब ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 200 से अधिक रन का सफलतापूर्वक पीछा किया था जबकि केकेआर को आरसीबी के हाथों करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।बैंगलोर के खिलाफ पहले मैच में पंजाब के नए सलामी बल्लबाज शिखर धवन अच्छी लय में नजर आए थे। उन्होंने पांच चौके की मदद से 29 गेंदों में 43 रन की पारी खेली थी। धवन केकेआर के खिलाफ भी अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए एक बड़ा स्कोर करना चाहेंगे। मैच के दौरान बाएं हाथ के 36 वर्षीय बल्लेबाज के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा।

धवन टी-20 क्रिकेट में अभी तक 992 चौके लगा चुके हैं। वह आठ चौके लगाते ही क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 1000 चौके लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। उनसे पहले क्रिस गेल, एलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर ने ही यह कमाल किया है।

सर्वाधिक चौके लगाने वाले क्रिकेटर 

  • क्रिस गेल: 1132
  • एलेक्स हेल्स: 1054
  • डेविड वॉर्नर: 1005
टी-20 में सर्वाधिक चौके लगाने वाले भारतीय
  • शिखर धवन: 992
  • विराट कोहली: 917
  • रोहित शर्मा: 875
  • सुरेश रैना: 779
  • गौतम गंभीर: 747
धवन आईपीएल करियर में अभी तक 5827 रन बना चुके हैं। वह लीग में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। वह 173 रन बनाते ही 6000 रनों के आंकड़े को छूने वाले सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। विराट कोहली फिलहाल इकलौते क्रिकेटर हैं, जो आईपीएल में छह हजार रन तक पहुंचे हैं।
anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles