35.1 C
Delhi
Monday, May 13, 2024

विपक्षी पार्टियों के 12 सांसदों के निलंबन पर विपक्ष और सत्तापक्ष का प्रदर्शन गांधी प्रतिमा पर जोर-शोर से चल रहा

विपक्षी पार्टियों के 12 सांसदों के निलंबन पर विपक्ष और सत्तापक्ष का प्रदर्शन गांधी प्रतिमा पर चल रहा है। एक तरफ विपक्ष के सांसद निलंबन वापस लेने की मांग कर रहे हैं, तो भाजपा के राज्यसभा सांसदों ने विपक्ष के सांसदों पर सदन की कार्रवाई में व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भाजपा सांसदों की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों का यहां आना और हमारे जख्मों पर नमक मलना बेवजह उकसाने का काम है। इस मसले पर उन्हें एकजुटता दिखाई चाहिए थी। हमारे सहयोगी साथियों को गलत तरह से संसद से निष्काषित कर दिया गया है, वह भी उस पार्टी के द्वारा जिसने संस्थागत व्यवधान उत्पन्न किए हैं।

शीतकालीन सत्र में पक्ष और विपक्ष के बीच चल रहे हंमागे के बीच दो विधेयक शुक्रवार को पेश किए गए। सरकार की ओर से केंद्रीय सतर्कता आयोग (संशोधन) विधेयक, 2021 और दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना (संशोधन) विधेयक, 2021 को लोकसभा में पेश किया गया।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles