दिल्ली में बीते कई दिनों से गर्मी व लू के प्रकोप से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को भी तेज गर्मी व लू का सितम जारी रहा। हालांकि बुधवार से हल्की बारिश राहत लेकर आ सकती है। बुधवार से शनिवार तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को तेज बारिश की संभावना है। इस कारण से गर्मी व लू से राहत मिल सकती है। मौसम की इस करवट को प्री-मानसून गतिविधियों केरूप में देखा जा रहा है।
दिल्ली में सोमवार को भी गर्मी का सितम रहा। सुबह के समय आंशिक रुप से बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं लेकिन दोपहर चढ़ते ही धूप ने अपने तेवर तल्ख कर लिए। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम 43.7 और न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 43.9 और न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
सोमवार दिल्ली में सबसे गर्म इलाका नजफगढ़ रहा, जहां तापमान 46.6 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं मुंगेशपुर में 46.3, स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में 46 व रिज में पारा 45.5 डिग्री दर्ज हुआ।
पूर्वानुमान: आशिंक रुप से बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश व सतही हवाएं चलने की संभावना है।
अधिकतम तापमान: 43.7 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 31.6 डिग्री सेल्सियस
14 जून को सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 20 मिनट
15 जून को सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 23 मिनट