42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

लंबे समय से गर्मी की तपिश झेल रही दिल्ली अब बारिश की फुहारों में इठला रही

राजधानी में झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार देर रात तक हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह भी हल्की फुहारों ने दिल्ली को भिगाया। तस्वीरों में देखें मौसम के बदले हुए मिजाज में कैसी लग रही है दिल्ली

गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 40.2 व न्यूनतम तापमान  सामान्य से चार कम 23.8 डिग्री सेल्सियस था। हवा में नमी का स्तर 36 से 84 फीसदी तक दर्ज किया गया था। दिल्ली के बाहरी इलाकों में मुंगेशपुर में 42.5 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया था। इसके अलावा नजफगढ़ में 42.1 व जफरपुर में 40.9 डिग्री सेल्सियस पारा था।

अधिकतम तापमान में कमी आएगी व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे व बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके लिए विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बदलाव आया है। दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी में भी 18 जून तक बारिश का अनुमान है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles