35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

दिल्ली : कई इलाकों में बारिश से जलजमाव की समस्या उत्पन्न

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बीती रात से हो रही बारिश ने जलजमाव की समस्या खड़ी कर दी है। वहीं साथ ही यमुना नदी जो पहले ही खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, उसका जलस्तर और बढ़ गया है। कई इलाकों के लिए यह बारिश आफत बनकर आई है। निचले इलाके व बेसमेंट वाले घरों में पानी भर गया है।

हल्की हवाओं के कारण मौसम में ठंडक हो गई है। कई हिस्सों में हो रही बरसात ने कल की गर्मी और उमस को खत्म कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर के अलावा आसपास के इलाकों में भी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

दिल्ली ही नहीं दिल्ली से सटे एनसीआर के भी कई इलाकों में शनिवार देर रात से ही बारिश हो रही है जिसके चलते जगह-जगह जलजमाव हो गया है। 

ऐसा रहा शनिवार का दिन
उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश की उम्मीद में बैठे लोगों का शनिवार का दिन मायूसी भरा रहा। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी दिल्ली में मेघ नहीं बरसे। दिनभर चिलचिलाती धूप की वजह से लोग परेशान हुए। शाम के समय कुछ देर के लिए बादलों ने दिल्ली को घेरा, लेकिन बात नहीं बनी। 

मौसम विभाग ने एक दिन पहले ऑरेंज अलर्ट की घोषणा करते हुए दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश की संभावना जताई थी। इसके विपरित शनिवार को हालात देखने को मिले। सुबह से सूरज के कड़े तेवर रहे और चिलचिलाती धूप से लोग परेशान दिखे। इस कड़ी में अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 35 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 68 से 98 फीसदी रहा। इस वजह से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली।

मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट की घोषणा की है। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके बाद दो अगस्त को मौसम करवट ले सकता है और तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles