35.6 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

दिल्ली: जगतपुर गांव में दो और तेंदुए होने की आशंका से लोग दहशत में हैं।

उत्तरी दिल्ली के जगतपुर गांव में दो और तेंदुए होने की आशंका से लोग दहशत में हैं। पुलिस प्रशासन ने भी लोगों को शाम को घरों से बाहर निकलने से मना किया है। स्थानीय लोग इलाके में तेंदुए दिखाई देने का दावा कर रहे हैं। शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए अभिभावकों को उनके साथ जाना पड़ रहा है।

आलम यह है कि बुधवार की दोपहर में भी यहां की गलियां सूनी दिखी। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने रात के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अभी तक तेंदुआ होने की सूचना नहीं है। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर रोज रात को पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्रीय वन विभाग अलर्ट मोड पर है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles