N/A
Total Visitor
27.9 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

दिल्ली हेल्थ बुलेटिन : बीते 24 घंटे में कोरोना के 231 नए केस ,36 मरीजों की मौत,संक्रमण दर 0.36 प्रतिशत

राजधानी दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर का कहर अब थम गया है। आज यहां संक्रमितों की संख्या घटकर 250 से नीचे आ गई, वहीं पॉजिटिविटी रेट भी आधा फीसदी पर आ गया है। दिल्ली में अब 5,208 एक्टिव केस हैं और होम आइसोलेशन वाले मरीजों की संख्या भी घटकर 2000 से कम हो गई है। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 231 नए मरीज मिले हैं, वहीं 36 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। अब संक्रमण दर 0.36 प्रतिशत पर आ गई है, जो रविवार को 0.50 थी।

बुलेटिन के अनुसार, आज 87 मरीज पूरी तरह ठीक होकर कोरोना मुक्त हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 14,29,475 हो गई है और 1,932 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अब कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव केस घटकर 5,208 पर आ गए हैं। इसके साथ ही, अब तक कुल 13,99,640 मरीज इस महामारी को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। वहीं अब तक कुल मृतकों का आंकड़ा 24,627 पर पहुंच गया है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में दिल्ली में कुल 63,610 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 50,139 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 13,471 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल थे। दिल्ली में अब तक कुल 198219315 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 10,43,259 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही अब यहां कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 11,420 पर आ गई है।

बीते 10 के संक्रमितों के आंकड़े

06 जून 2021 : 381 नए पॉजिटिव केस
05 जून 2021 : 414 नए पॉजिटिव केस
04 जून 2021 : 523 नए पॉजिटिव केस
03 जून 2021 : 487 नए पॉजिटिव केस
02 जून 2021 : 576 नए पॉजिटिव केस
01 जून 2021 : 623 नए पॉजिटिव केस
31 मई 2021 : 648 नए पॉजिटिव केस
30 मई 2021 : 946 नए पॉजिटिव केस
29 मई 2021 : 956 नए पॉजिटिव केस
28 मई 2021 : 1,141 नए पॉजिटिव केस 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को राजधानी में अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने जैसे कोविड नियमों करने की अपील की है। उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, ”आज से दिल्ली में कई गतिविधियां फिर से शुरू हो रही हैं। पर कोरोना से बचाव के सभी एहतियात पूरी तरह से बरतें – मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें और हाथ धोते रहें, बिल्कुल ढिलाई नहीं करनी।”

केजरीवाल ने शनिवार को ;लॉकडाउन में और छूट देने की घोषणा करते हुए कहा था कि सात जून से दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी तथा बाजार और मॉल सम-विषम आधार पर खुलेंगे।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »