35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

आगरा : पारस अस्पताल में मॉकड्रिल से पांच मिनट में 22 गंभीर मरीजों का दम घुटा

आगरा में भगवान टॉकीज स्थित पारस अस्पताल में ऑक्सीजन संकट में मॉकड्रिल से पांच मिनट में 22 गंभीर मरीजों का दम घुट गया। मॉकड्रिल विगत 26 अप्रैल 2021 की सुबह सात बजे की गई। तब अस्पताल में 96 मरीज भर्ती थे। जिनमें 74 मरीज बच गए। अस्पताल संचालक डॉ. अरिन्जय जैन के चार वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें वह उस दिन की कहानी बयां कर रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा, 26 और 27 अप्रैल को पारस अस्पताल में सिर्फ सात कोविड मरीजों की मृत्यु हुई है। ऑक्सीजन की थोड़ी कमी थी, लेकिन मथुरा रिफाइनरी से ऑक्सीजन आपूर्ति होने से स्थिति सामान्य हो गई। 22 मरीजों की मौत मामले में मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी। 

चिकित्सक ने दी सफाई
वीडियो वायरल होने के बाद डॉ. अरिन्जय जैन ने कहा मरीजों की छंटनी के लिए मॉकड्रिल की गई थी। 22 मरीजों की मौत नहीं हुई। वीडियो को तोड़मरोड़ की दिखाया है।
इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पाण्डेय का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने शुरुआती पूछताछ में 26 अप्रैल को चार मरीजों की मौत बताई हैं। इसमें एक नॉन कोविड और तीन कोविड मरीज हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles