भारत ने साल 2022 में 15 हजार अंग प्रत्यारोपण का नया रिकॉर्ड बनाया है। इनमें सालाना 27 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को आयोजित राष्ट्रीय अंग व ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (एनओटीटीओ) वैज्ञानिक विमर्श कार्यक्रम में बताया कि कोविड-19 महामारी के बाद देश में अंग प्रत्यारोपण तेजी से बढ़े।