35.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत किया ,पढ़े लाइव अपडेट ….

यूपी चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में माहौल बनने लगा है। प्रदेश के सभी प्रमुख दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही उन पर अमल करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में कांग्रेस भी पूरी क्षमता के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। चुनाव को लेकर रणनीति बनाने और उस पर चर्चा के लिए प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच गई हैं। अगले तीन दिनों तक वह यहां कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।

यहां देखें लाइव अपडेट्स:

लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत किया। यहां से वह पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गईं।

लखनऊ प्रवास के दौरान वे पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत भी करेंगी।

प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लखनऊ एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उन्होंने प्रियंका के पहुंचते ही नारेबाजी की।

टिकट देने के लिए कांग्रेस ने बनाई ये रणनीति:
कांग्रेस ने अब तक सौ से ज्यादा सीटों पर टिकट के लिए दावेदारों को हरी झंडी दी है। इनमें से काफी सीटों पर एक से अधिक दावेदारों को क्षेत्र में जाकर तैयारी करने के लिए कहा गया है। तीन महीने की समीक्षा में जो दावेदार खरा उतरेंगे, उनका टिकट फाइनल कर दिया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने प्रत्येक विस सीट के लिए जिला व महानगर इकाइयों से तीन दावेदारों का पैनल मांगा है। पूर्वांचल के आजमगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, बस्ती और गोरखपुर आदि मंडलों की सीटों पर दावेदारों के पैनल मिल चुके हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इनमें से 142 दावेदारों से प्रदेश नेतृत्व वार्ता कर चुका है।

हाईकमान को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। तय किया गया है कि जो दावेदार तीन महीने के भीतर क्षेत्र में अपनी गतिविधियों से दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगा, उसका टिकट फाइनल होगा। इसके लिए तय अवधि में स्थानीय मुद्दों पर जनांदोलन, बैठकें, गोष्ठियां और सचिव स्तर के पदाधिकारियों के क्षेत्र में कार्यक्रम के आधार पर मूल्यांकन होगा।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles