44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ रैली आयोजित करेगी।

कांग्रेस रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ ‘मंहगाई पर हल्ला बोल’ रैली आयोजित करेगी। इसमें बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में वृद्धि पर भी सरकार को घेरा जाएगा

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बताया कि मुख्यालय से बस चलेंगी। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सुबह करीब 10 बजे पार्टी मुख्यालय से बस में बैठकर रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी भी उसी बस में बैठकर रैली में जा सकते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता रैली को संबोधित करेंगे। इसमें देश के अन्य हिस्सों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।यह रैली सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक विपक्षी पार्टी की 3,500 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से पहले हो रही है, जहां राहुल गांधी देश भर में यात्रा कर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर जोर देंगे और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देंगे।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ कांग्रेस पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम है, जहां पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए देश से बाहर गई हैं और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ गई हैं, इस कारण दोनों कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगी। राहुल गांधी भी इस समय अपनी मां सोनिया गांधी के साथ विदेश में हैं, लेकिन वह दोनों कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस बीच, पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद भी रविवार को जम्मू के सैनिक फार्म में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles