N/A
Total Visitor
29.8 C
Delhi
Sunday, August 10, 2025

कांग्रेस ने 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, 50 टिकट महिलाओं को दिए

यूपी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस मौके पर कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमारी 40 फीसदी उम्मीदवार महिलाएं होंगी।

प्रियंका गांधी ने कहा कि 125 प्रत्याशियों की पहली सूची में 50 उम्मीदवार महिलाएं हैं। हमने प्रयास किया है कि संघर्षशील और पूरे प्रदेश में नई राजनीति की पहल करने वाले लोग हमारे प्रत्याशी हों। उम्मीदवारों में उन्नाव से आशा सिंह हैं। सहारनपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। पूनम पांडेय ने मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन किया था।

प्रियंका गांधी ने कहा कि 50 महिला उम्मीदवारों में सहारनपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय को प्रत्याशी बनाया गया है। पूनम पांडेय ने मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन किया था। 125 प्रत्याशियों में से 40 फीसदी महिलाएं और 40 फीसदी युवा हैं। इस ऐतिहासिक बदलाव के साथ हम राज्य में एक नई राजनीति का प्रारंभ करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं पहली बार चुनाव लड़ रही हैं, वे संघर्षशील और हिम्मती महिलाएं हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें पूरा सहयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हमारी भूमिका बढ़े, हमारी पार्टी मजबूत बने। हमने तय किया है कि हम नकरात्मक कैंपेन नहीं करेंगे। हम सकारात्मक मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। महिलाओं, दलितों, युवाओं के मसलों पर चुनाव लड़ेंगे ताकि प्रदेश आगे बढ़े। हमारे पास बहुत सी महिलाओं के आवेदन आए, उनमें से कई ऐसी हैं जिन्हें कभी मौका नहीं मिला। कई ऐसी हैं जिन्होंने बहुत संघर्ष किया है और पहली बार चुनाव लड़ रही हैं।

कई कांग्रेस नेताओं के पार्टी से जाने पर उन्होंने कहा कि आया राम गया राम हर चुनाव में, हर पार्टी में होता है। मुझे नहीं लगता कि यह कोई ऐसी चीज है जिससे किसी पार्टी को घबराना चाहिए। अगर हमारे साथी जाते हैं तो हमें लगता है कि वे हमारे संघर्ष से पीछे हट रहे हैं। अपनी सूची से हम संदेश देना चाहते हैं कि राजनीति का असली मकसद सेवा है। यह काफी हद तक बदल चुका है, लेकिन हम इस मकसद को वापस लाना चाहते हैं।

यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी सूची

क्रम -विधानसभा सीट –प्रत्याशी
1. नजीबाबाद — हाजी मोहम्मद सलीम अंसारी।
2. नगीना — हेनरीता राजीव सिंह।
3. नेहतौर — मीनाक्षी सिंह।
4. मुरादाबाद ग्रामीण — मोहम्मद नदीम।
5. मुरादाबार नगर — मोहम्म रिजवान कुरैशी।
6. असमोली — हाजी मरघूब आलम।
7. संभल — निदा अहमद।
8. स्वार — हैदर अली खान।
9. चमरौआ — यूसुफ अली यूसुफ।
10. बिलासपुर — संजय कपूर।
11. रामपुर — काजिम अली खान।
12. धनौरा — समर पाल सिंह।
13. अमरोहा — सलीम खान।
14. हस्तिनापुर — अर्चना गौतम।
15. किठौर — बबिता गुर्जर।
16. छपरौली — यूनुस चौधरी।
17. लोनी — यामीन मलिक।
18. मुरादनगर — बिजेंद्र यादव।
19. गाजियाबाद — सुशांत गोयल।
20. गढ़मुक्तेश्वर — आभा चौधरी।
21. नोएडा — पंखुड़ी पाठक।
22. दादरी — दीपक भाटी चोटीवाला।
23. जेवर — मनोज चौधरी।
24. बरौली — गौरंग देव चौहान।
25. अतरौली — धर्मेंद्र कुमार।
26. कोल — विवेक बंसल।
27. अलीगढ़ — मोहम्मद सलमान इम्तियाज।
28. गोर्द्घन — दीपक चौधरी।
29. मथुरा — प्रदीप माथुर।
30. बलदेव — विनेश कुमार संवल वाल्मीकि।
31. एम्मादपुर — शिवानी सिंह बघेल।
32. आगरा दक्षिण — अनुज शर्मा।
33. आगरा उत्तर — विनोद कुमार बंसल।
34. आगरा देहात — उपेंद्र सिंह।
35. खैरागढ़ — रामनाथ सिकरवार।
36. फतेहाबाद — होतम सिंह निषाद।
37. बाह — मनोज दीक्षित।
38. टुंडला — योगेश दिवाकर।
39. जसराना — विजय नाथ सिंह वर्मा।
40. शिकोहाबाद — शशि शर्मा।
41. सिरसागंज — प्रतिमा पाल।
42. एटा — गुंजन मिश्रा।
43. मैनपुरी — विनीता शाक्य।
44. करहल — ज्ञानवती यादव।
45. बिसौली — प्रज्ञा यशोदा।
46. बदायूं — रजिनी सिंह।
47. बहेरी — संतोष भारती।
48. मीरगंज — मोहम्मद इलियास।
49. बरेली कैंट — सुप्रिया अरोन।
50. आंवला — ओमवीर यादव।
51. बरखेरा — हरप्रीत सिंह छब्बा।
52. पूरनपुर — ईश्वर दयाल पासवान।
53. जलालाबाद — गुरमीत सिंह।
54. तिहार — रजनीश कुमार गुप्ता।
55. पवायां — अनुज कुमारी।
56. ददरौली — तनवीर सफदर।
57. सहारनपुर — पूरन पांडेय।
58. मोहम्मदी — रितु सिंह।
59. सीतापुर — शमीना शफीक।
60. बांगरमऊ — आरती वाजपेयी।
61. बिसवां — अभिनव भार्गव।
62. मोहान — मधु रावत।
63. उन्नाव — आशा सिंह।
64. बख्शी का तालाब — ललन कुमार।
65. सरोजनी नगर — रुद्र दमन सिंह।
66. लखनऊ मध्य — सदफ जफर।
67. लखनऊ कैंट — दिलप्रीत सिंह।
68. मोहनलालगंज — ममता चौधरी।
69. बछरावां — सुशील पासी।
70. तिलोई — प्रदीप सिंघल।
71. सलोन — अर्जुन पासी।
72. जगदीशपुर — विजय पासी।
73. कादीपुर — निकलेश सरोज।
74. फर्रुखाबाद — लुईस खुर्शीद।
75. औरैया — सरिता दोहरे।
76. बिल्हौर — ऊषा रानी कोरी।
77. आर्य नगर — प्रमोद कुमार जायसवाल।
78. किदवई नगर — अजय कपूर।
79. कानपुर कैंट — सोहैल अख्तर अंसारी।
80. महाराजपुर — कनिष्का पांडेय।
81. कालपी — उमाकांती।
82. ओरई — उर्मिला सोनकर खाबरी।
83. महोबा — सागर सिंह।
84. मानिकपुर — रंजना भरतियाल पांडेय।
85. हुसैनगंज — शिवाकांत तिवारी।
86. रामपुर खास — आराधना मिश्रा मोना।
87. बाबागंज — बीना रानी।
88. प्रतापगढ़ — नीरज त्रिपाठी।
89. मंझनपुर — अरुण कुमार विद्यार्थी।
90. फाफामऊ — दुर्गेश पांडेय।
91. इलाहाबाद उत्तर — अनुग्रह नारायण सिंह।
92. इलाहाबाद दक्षिण — अल्पना निषाद।
93. बारा — मंजू संत।
94. राम नगर — ज्ञानेश शुक्ला।
95. जैदपुर — तनुज पूनिया।
96. दरियाबाद — चित्रा वर्मा।
97. हैदरगढ़ — निर्मला चौधरी।
98. उतरौला — धीरेंद्र प्रताप सिंह।
99. गोंडा — रमा कश्यप।
100. डुमरियागंज — कांती पांडेय।
101. हरैया — लबोनी सिंह।
102. रुदौली — बसंत चौधरी।
103. फरेंदा — वीरेंद्र चौधरी।
104. महाराजगंज — आलोक प्रसाद।
105. पनियारा — शारदेंदु कुमार पांडेय।
106. खजनी — रजनी देवी।
107. पडरौना — मनीष जायसवाल।
108. तमकुही राज — अजय कुमार लल्लू।
109. रुद्रपुर — अखिलेश प्रताप सिंह।
110. रामपुर कारखाना — शेहला अहरारी।
111. भाटपर रानी — केशव चंद यादव।
112. बरहज — रामजी गिरी।
113. सगरी — राणा खातून।
114. आजमगढ़ — प्रवीण कुमार सिंह।
115. निजामाबाद — अनिल कुमार यादव।
116. मेहनगर — निर्मला भारती।
117. मधुबन — अमरेश चंद्र पांडेय।
118. मोहम्मदाबाद गोहना — बनवारी लाल।
119. जखनियां — सुनील राम।
120. गाजीपुर — लौटनराम निषाद।
121. सकलडीह — देवेंद्र प्रताप सिंह।
122. पिंडरा — अजय राय।
123. रोहनियां — राजेश्वर पटेल।
124. छानबे — भगवती प्रसाद चौधरी।
125. ओबरा — राम राज गोंड।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »