N/A
Total Visitor
27.9 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान- मनोहर लाल को बड़े बेआबरू होकर बाहर निकाला गया, इतना बड़ा चीरहरण तो द्रौपदी का भी नहीं हुआ था।

हरियाणा में मंगलवार को नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नई सरकार बनी थी। आज विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में सरकार बहुमत साबित करेगी। सीएम का दावा है कि उनके पास स्पष्ट बहुमत है। राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी सौंपी है।

चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान ने कहा कि 11 मार्च को पीएम हरियाणा आते हैं तो वहां पर पूर्व सीएम मनोहर लाल की तारीफों के पुल बांधे जाते हैं। अगले दिन यह घटना घटती है, इसका असर जनता पर भी पड़ता है। जो वोट बैंक किसी राजनीतिक पार्टी का था उसमें एन्टी इंकमबेंसी आ जाती है। मनोहर लाल के साथ हमे संवेदना है, उन्हें बड़े बेआबरू होकर बाहर निकाला गया।इतना बड़ा चीरहरण तो द्रौपदी का भी नहीं हुआ था।

सदन में रखे गए विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। स्पीकर ने सदन में 1 घंटा विपक्ष और 1 घंटा सत्तापक्ष को विश्वास मत पर बोलने का समय तय किया।

सदन में पहुंचे जजपा के विधायक बाहर चले गए हैं। विश्वास मत की वोटिंग से पहले जजपा विधायक जोगीराम सिहाग, देवेंद्र बबली, रामकुमार गौतम, रामनिवास सूरजाखेड़ा, ईश्वर सिंह भी बाहर गए। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू की सदन से बाहर निकले।

विधानसभा सत्र जल्दी बुलाने पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कोई इमरजेंसी नहीं थी। सरकार को बहुमत सिद्ध करना है। आज करे या कुछ दिन बाद करें। इस पर स्पीकर ने कहा कि एक सदस्य के लिए हाउस स्थगित नहीं किया जा सकता।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »