35.1 C
Delhi
Tuesday, April 30, 2024

कांग्रेस के घोषणा पत्र में विदेशी ताकतों की छाप: अनुराग ठाकुर

ममता राज में बंगाल आतंकियों, भ्रष्टाचारियों व महिला विरोधियों को संरक्षण : अनुराग ठाकुर

15 अप्रैल 2024, पश्चिम बंगाल:

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में भारत विरोधी विदेशी शक्तियों की छाप दिखती है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में भारत को न्यूक्लियर पॉवर विहीन करने की बात है। कांग्रेस और भारत विरोधी विदेशी ताकतों का Thought process एक क्यों है? साथ ही उन्होंने कहा कि ममता दीदी की सरकार में पश्चिम बंगाल में आतंकियों, उपद्रवियों, भ्रष्टाचारियों, राष्ट्र और महिला विरोधियों को संरक्षण मिलता है। एक ओर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के घर से करोड़ों रुपए बरामद होते हैं तो वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के नेता महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं।

अनुराग ठाकुर आज भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार हेतु पश्चिम बंगाल के बागडोगरा पहुंचे थे जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी संकल्प पत्र पर चर्चा की और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे बीजेपी के संकल्प पत्र पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया को भ्रामक बताते हुए कहा कि “राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि 2014 से पहले जब उनकी सरकार गई थी तब महंगाई दर 13% के आसपास थी। आज जब दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध चल रहा है तब भी पीएम मोदी ने महंगाई दर को 5% के आसपास रखा है। मोदी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि गरीब की थाली में हमेशा अनाज उपलब्ध रहे। मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में गरीबों को मुफ्त अनाज, इलाज, पक्के घर, बिजली, सड़क, सुरक्षा, फ्री रसोई गैस कनेक्शन, फसलों के अच्छे दाम, फसलों का बीमा इत्यादि मुहैया कराया है। इससे यह संभव हुआ कि देश के 25 करोड़ गरीब गरीबी रेखा से बाहर आए। हमने 43 करोड़ मुद्रा लोन देकर देश के जरूरतमंदों को अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया है और अब आगे हम मुद्रा लोन की राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने वाले हैं। पिछले 6 वर्षों में 7 करोड़ 60 लाख लोगों ने ईपीएफओ पर रजिस्टर किया है। पिछले 1 वर्ष में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर फॉर्मल सेक्टर में नौकरी मिली है। कांग्रेस के समय देश में स्टार्टअप्स की संख्या 500 के आसपास थी, आज 1 लाख 20 हजार है। अगर आज कांग्रेस की सरकार होती तो ना मंगलयान सफल होता, ना चंद्रयान सफल होता, ना गगनयान की तैयारी होती।”

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि “कांग्रेस की सोच भारत विरोधी है इसीलिए वह भारत से न्यूक्लियर पावर के खात्मे के पक्ष में हैं। राहुल गांधी को बताना चाहिए कि आखिर उनका एजेंडा देश को कमजोर करने का क्यों है। अपने 10 वर्षों के शासन में इन्होंने सेना को न बुलेट प्रूफ जैकेट दिए, ना हथियार दिए, ना लड़ाकू विमान दिए और अब विपक्ष में रहकर देश से न्यूक्लियर हथियार को खत्म करने की बात कर रहे हैं।
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आख़िर कांग्रेस की नीति हमेशा भारत विरोधी क्यों होती है और पश्चिम बंगाल में उसकी सहयोगी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी भी कांग्रेस के साथ कदम से कदम मिलाते हुए उसी thought process के साथ काम कर रही हैं ।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles