40.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

सीएम धामी ने बताए नए साल के एजेंडे

उत्तराखंड की धामी सरकार के लिए 2024 परीक्षा और चुनौतियों का वर्ष है। लोकसभा चुनाव के साथ इसी साल स्थानीय निकाय चुनावों में राज्य सरकार के कामकाज को भी आंका जाना है। बीते साल के आखिर में सरकार ने राज्य के ढांचे को मजबूती देने के लिए देश-विदेश से रिकॉर्ड निवेश का करार किया है, उसे जमीन पर उतारने के साथ उसके माध्यम से युवाओं की उम्मीदों को मूर्त रूप देने की चुनौती होगी। बीते साल सरकार ने तमाम आकर्षक योजनाओं की घोषणा की है जिसमें महिलाओं से संबंधित योजनाएं सरकार के कामकाज का आईना बन सकती हैं। उन्हें उसी के अनुरूप धरातल पर उतारना है। केंद्र और राज्य सरकार की जुगलबंदी से तमाम ऐसी योजनाएं जो दशकों से लटकी थीं उनकी अड़चन दूर हुई है, अब उन्हें गति देने की चुनौती होगी। सरकार इस साल अवस्थापना विकास, निवेश और कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं पर मुख्य रूप से फोकस कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन चुनौतियों को आत्मसात कर राज्य को सबल बनाने का तानाबाना बुन रहे हैं। उनका कहना है कि इस वर्ष बजट में अवस्थापना विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि की व्यवस्था होगी। सरकार का नए साल का एजेंडा स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड का है। प्रधानमंत्री के वेड इन उत्तराखंड के मंत्र पर राज्य सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि आयोगों की पारदर्शी और नकल विहीन भर्ती प्रक्रिया बता रही है कि सख्त नकल कानून असरदार रहा है। सरकारी विभागों में खाली करीब 30 हजार पदों को भरने के साथ सरकार आने वाले समय में विभिन्न निर्माण और प्रोत्साहन योजनाओं के जरिये लाखों लोगों को स्वरोजगार और आजीविका बढ़ाने के अवसर प्रदान करेगी।

1.उत्तराखंड से भगवान श्रीराम का अटूट रिश्ताअयोध्या में रामलला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर सीएम ने कहा कि प्रभु श्रीराम का उत्तराखंड से अटूट रिश्ता है। महाराज दशरथ ने संतान प्राप्ति के लिए सरयू नदी के किनारे अनुष्ठान किया था। सरयू नदी का उद्गम बागेश्वर जिले में है। उन्होंने देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर में यज्ञ किया था।

2. सिलक्यारा में बौखनाग का भव्य मंदिर जल्दसिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन पर सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन, केंद्र-राज्य सरकार की एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से हम सभी का जीवन बचाने में कामयाब रहे। ईश्वर की बहुत कृपा रही। मैंने वहां बौखनाग देवता के मंदिर की घोषणा की थी। जल्द सिलक्यारा में भव्य और दिव्य मंदिर बनाने का काम शुरू होगा।

3. राष्ट्रीय स्तर का आयुर्वेद म्यूजियम बनाएंगेसीएम ने कहा कि केरल की तर्ज पर सरकार उत्तराखंड को वेलनेस का हब बनाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर का आयुर्वेद म्यूजियम बनाने जा रहे हैं। भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है।

4. यूसीसी की रिपोर्ट जल्द मिल जाएगीसमान नागरिक संहिता पर विशेषज्ञ समिति ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। यह जल्द प्राप्त हो जाएगी। इसे कैबिनेट की बैठक में लाया जाएगा। महाधिवक्ता भी इसकी समीक्षा करेंगे। सभी विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सरकार इसमें आगे बढ़ेगी।

5. पांचों सीटें जिताकर राज्य के वोटर देंगे मोदी को रिटर्न गिफ्टपीएम मोदी का उत्तराखंड के प्रति खास लगाव है। उन्होंने विकास के लिए कई बड़ी सौगातें दीं हैं। राज्य की जनता को इस बात का एहसास है। 2014, 2019 के लोस चुनाव के बाद अब 2024 चुनाव में पांचों सीटें जीतकर प्रदेश के मतदाता पीएम मोदी को रिटर्न गिफ्ट देंगे।

6. लोगों से कहेंगे खाना बर्बाद न करेंइस साल से हमने खाने की बर्बादी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला किया है। इससे दो लाभ होंगे। पहला अन्न बर्बाद नहीं होगा। स्वच्छता में मदद मिलेगी। विवाह समारोह और अन्य उत्सवों के अलावा घरों में भोजन की बर्बादी रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

7. अतिक्रमण के खिलाफ जोर पकड़ेगा अभियानसीएम ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान और जोर पकड़ेगा। हजारों हेक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त कराई जा चुकी है।

8. मूल निवास और भू कानून पर सरकार गंभीरसीएम ने कहा कि मूल निवास प्रमाण पत्र पर सरकार ने निर्देश जारी कर दिए। एसीएस की अध्यक्षता में एक कमेटी भू कानून और मूल निवास के मुद्दे पर अपनी सिफारिशें देगी।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles