मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के दौरे पर आएंगे। वो बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र को हवाई निरीक्षण करेंगे। साथ ही कांवड़ यात्रा का भी जायजा लेंगे। सीएम के आगमन की जानकारी प्रशासन को मिलते ही जिला पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
जनपद में बीते पांच दिनों से भारी बारिश के चलते यमुना समेत तमाम नदियों में उफान है। जिस कारण जनपद में करीब 30 और महानगर में 13 कॉलोनियां भारी जल भराव के चलते बाढ़ की चपेट में हैं। साथ ही इन दिनों कांवड़ यात्रा चल रही है, जो अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। ऐसे में अचानक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के दौरे पर आ रहे हैं।