44 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

महाराणा प्रताप पर मुख्यमंत्री योगी बोले- औरंगजेब की औलादों से कहो नायकों का अपमान स्वीकार नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अपमान के मुद्दे पर सपा पर सीधा हमला बोला। खुदागंज में आयोजित चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि अकबर और औरंगजेब की औलादों को बताया जाना चाहिए कि यह नया भारत राष्ट्रनायकों का अपमान स्वीकार नहीं करता है। चुनाव परिणाम आने के बाद गुंडों की गर्मी धीरे-धीरे कर शांत होती जाएगी।

मुख्यमंत्री ने भाषण की शुरुआत काकोरी ट्रेन एक्शन के महानायक पं. रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह की पावन धरा को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले सपा के गुंडों ने राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप की प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया। प्रतिमा पर चढ़कर उनकी आन-बान-शान के प्रतीक भाला को तोड़ने की कोशिश की, गालीगलौज की। ऐसे ही सपा के गुंडों ने संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अपवित्र करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आते ही कुछ गुंडों का लगता है कि वे फिर से जनता पर अपना कहर ढहाने लग जाएंगे, यह इनकी गफलत है। 

अखिलेश बोले- महाराणा प्रताप के नाम पर गुमराह करने में लगी है भाजपा
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले कन्नौज पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया है। मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा प्रकरण को भाजपा की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि किसी ने भी प्रतिमा का अपमान नहीं किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय और भाजपा कार्यालय से उस प्रकरण का म्यूट (आवाज बंद कर) वीडियो मीडिया में प्रसारित कर रहा है। प्रतिमा पर चढ़ने वालों ने नासमझी की होगी, लेकिन अपमान नहीं किया। हार की बौखलाहट से भाजपा अब साजिश रच रही है। 

अखिलेश ने कहा, महाराणा प्रताप के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लोगों को जेल भेज दिया। जबकि जो लोग भद्दी गालियां दे रहे हैं, बूथ लूटने की धमकी दे रहे हैं, उनका सम्मान हो रहा है। अखिलेश ने कहा, सपा सरकार में महाराणा प्रताप की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश होता था, भाजपा ने उसे खत्म कर दिया।  इस चुनाव में भाजपा का सफाया होने जा रहा है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles