32.8 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

मुख्यमंत्री योगी बंगाल के जलपाईगुड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बंगाल के जलपाईगुड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने ममता की नाराजगी पर भी सवाल उठाए।

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”दीदी इस समय इतनी नाराज हैं कि वो कह रही हैं कि जय श्रीराम बोलोगे तो जेल में डाल देंगे। चिढ़ भाजपा से या हम से हो सकती है, राम से क्यों? राम से टकराने का जिसने भी दुस्साहस किया है उसकी दुर्गति हुई है, बंगाल में TMC की दुर्गति तय है।”

उन्होंने आगे कहा, ”2 मई को बंगाल को TMC सरकार से मुक्ति मिलेगी। TMC के गुंडों को कानून के शिकंजे में कसा जाएगा। ये तय है कि अपराधी को कांग्रेस, कम्युनिस्ट,TMC जैसे दल संरक्षण जरूर देंगे लेकिन कानून के लंबे हाथ इन्हें पाताल से भी निकाल कर जेल के अंदर भेजने का काम करेंगे।”

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles