42.8 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से मथुरा के दो दिन के दौरे पर हैं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से मथुरा के दो दिन के दौरे पर हैं। योगी आज शाम शहर में आएंगे। दो दिवसीय प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। श्रीबांकेबिहारी के दर्शन समेत उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में भी शामिल होंगे। बता दें सीएम योगी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अध्यक्ष भी हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे के लिए आज मथुरा आएंगे। सीएम योगी के दौरे की सूचना के बाद से विभागीय अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से थमुरा के दो दिन के दौरे पर हैं। योगी आज शाम शहर में आएंगे। दो दिवसीय प्रवास के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। श्रीबांकेबिहारी के दर्शन समेत उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में भी शामिल होंगे। बता दें सीएम योगी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अध्यक्ष भी हैं।

ये है सीएम का कार्यक्रम

 

– सोमवार को सीएम खेरिया हवाईअड्डे से सड़क मार्ग से शाम 7:15 बजे रामकृष्ण मिशन पहुंचेंगे।

– रात 8:10 से 8:25 बजे ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करेंगे।

– 8:40 बजे गोवर्धन होटल पहुंचकर चौ. लक्ष्मीनारायण के बेटे की शादी समारोह में शामिल होंगे।

– 8:55 बजे वेटरनेरी विवि स्थित वीआईपी गेस्टहाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

– मंगलवार सुबह 8:15 से 8:30 तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान दर्शन व पूजन करेंगे।

– 8:45 से 9:15 बजे रसखान समाधि स्थल का भ्रमण करेंगे।

– 9:15 से 10:45 बजे तक उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पांचवीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

– रमणरेती आश्रम स्थित हेलीपैड से 10:55 बजे हेलिकॉप्टर से प्रस्थान कर 11:10 बजे बरसाना के राधाबिहारी इंटर कॉलेज हेलीपैड पर उतरेंगे।

– 11:15 बजे राधारानी मंदिर के लिए सड़क मार्ग से रवाना होकर 11:25 बजे मंदिर पहुंचेंगे। जहां 11:40 बजे तक दर्शन व पूजा-अर्चना करेंगे।

– 11:50 बजे विनोद बाबा आश्रम में संतों से मुलाकात करेंगे।

– 12:20 बजे लखनऊ खेरिया हवाईअड्डे के लिए उड़ान भरकर 1:40 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह जून को राजकीय वायुयान से खेरिया सिविल एयरपोर्ट पर शाम 6.15 बजे पहुंचेंगे। वह  पांच मिनट बाद मथुरा के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था पुख्ता करने की तैयारियों में अधिकारी जुट गए हैं। मुख्यमंत्री सात जून को दोपहर 12.45 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट हेलिकाप्टर द्वारा पहुंचेंगे। पांच मिनट के बाद राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles