25.6 C
Delhi
Tuesday, April 30, 2024

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने कहा- सिक्किम बचाओ के नाम पर झांसा देने वालों की जमानत जब्त होगी

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग अपनी पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उनको भरोसा है कि सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) विधानसभा की 32 में से 32 सीटें जीतेगा। कहते हैं, जो सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) 25 वर्षों तक केवल जनता को झांसे देता रहा, आज सिक्किम को बचाने की बात कर रहा है। इस बार सिक्किम बचाओ के नाम पर झांसा देने वालों की जमानत जब्त होगी। हमने पिछले पांच वर्षों में क्या काम किया, उसका जवाब तो जनता वोट के माध्यम से देगी।

25 वर्ष में एसडीएफ सरकार ने जनता को गुमराह करके रखा। जनता को सपने दिए कि आपको लखपति, करोड़पति बनाऊंगा। जनता ने समझ लिया कि यह झूठों का पुलिंदा वाली सरकार है। एसडीएफ ने केवल अपने परिवार और व्यापार के साम्राज्य को बढ़ाने का काम किया। गरीब के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए जनता ने एसकेएम पर विश्वास किया और 2019 में हमको सरकार चलाने की जिम्मेदारी दी।

2019 में जैसे ही हमें सेवा का मौका मिला उसी वक्त कोविड ने पूरे विश्व को दबोच लिया। फिर भी हमने काम किया। न धर्म देखा, न जाति, सबकी सेवा की। इसलिए सबसे कम मामले हमारे यहां आए। एसडीएफ ने 25 वर्षों तक राज किया, लेकिन स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई काम नहीं किया। इस कारण हमको दिक्कत हुई। कोरोना से निकले ही थे कि 2023 में भीषण बाढ़ का प्रकोप आया। हमने उसका भी मुकाबला किया। उसी सेवा को देखते हुए कह सकते हैं कि मतदाताओं का झुकाव करीब-करीब 90 फीसदी हमारी सरकार की तरफ है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles