35.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

माउंट त्रिशूल आरोहण के लिए गए नौसेना के चार अफसरों के शव मिले

माउंट त्रिशूल पर हिमस्खलन (बर्फीले तूफान) की चपेट में आने से लापता नौसेना के चार अधिकारियों के शव शनिवार की शाम मिल गए।

जिनके शव मिले हैं उनमें लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी और मास्टर चीफ पैट्टी ऑफिसर हरिओम शामिल हैं। डिप्टी सीएमओ एमएस खाती ने बताया कि नौसेना के चार जवानों के शवों का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव गृह में किया जाएगा।
अभियान दल के दो लोग अब भी लापता बताए गए हैं। इनकी तलाश में अभियान रविवार को भी जारी रहा। यह दल माउंट त्रिशूल पर आरोहण के लिए गया था। लेकिन शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे माउंट त्रिशूल कैंप-3 में हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।

इससे पूर्व शनिवार की दोपहर खोज के लिए गए दल को हवाई सर्वे के दौरान मौके पर चार लोग पड़े हुए दिखाई दिए। इन लोगों को निकालने के लिए टीम उतारी गई। निम के कर्नल अमित बिष्ट ने शुरुआती जानकारी दी थी कि रेस्क्यू अभियान में रविवार तक का समय लग सकता है। लेकिन देर शाम उन्होंने चार शवों के मिलने की पुष्टि कर दी।

बता दें कि त्रिशूल पर्वत पर आरोहण के लिए नौसेना का दल 23 सितंबर को सुतोल गांव से आगे निकला था। विगत शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे दल के कुछ सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता हो गए थे। तभी से लापता सदस्यों की तलाश के लिए अभियान चल रहा था।

इसी क्रम में शनिवार सुबह जोशीमठ के सैन्य हेलीपैड से थल सेना और वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने त्रिशूल पर्वत के लिए उड़ान भरी। वहीं पैदल मार्ग से भी सेना और एसडीआरएफ के जवान घटनास्थल की ओर रवाना हुए। निम और गुलमर्ग से बुलाई गई टीम भी तलाश अभियान में जुटी रही।

 

 

 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles