आज बिहार भाजपा विधानसभा मार्च करने जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क से सदन तक पैदल मार्च करेंगे। भाजपा नेता 11 बजे गांधी मैदान में एकजुट हुए हैं। यहां से जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा होते हुए विधानसभा पहुंचेंगे। भाजपा नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मा का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। गांधी मैदान में भाजपा नेताओं ने कहा कि आपने बिहार के युवाओं से 10 लाख रोजगार देने का वादा किया हुआ था उसका क्या हुआ। राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि आज के चंद्रगुप्त नरेंद्र मोदी हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में भी भाजपा की सरकार बने। बिहार में सत्ता का परिवर्तन अनिवार्य है। क्योंकि ऐसा जनता चाह रही है।
इधर, विधानसभा मार्च के दौरान विधि व्यवस्था ठीक रहे इसके लिए प्रशासन की ओर से पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। गांधी मैदान से लेकर विधानसभा तक भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए है। सुबह 11 बजे से गांधी मैदान इलाके में यातायात बाधित रहेंगे।
इन मुद्दों को लेकर सड़क पर उतर रही भाजपा
- नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देना
- 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के वादा का क्या हुआ
- चार्जशीटेड डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का इस्तीफा
- बैनर-पोस्टर से पटना
- विधानसभा मार्च को लेकर बिहार भाजपा द्वारा पूरे पटना को बैनर और पोस्टरों से पाट दिया गया है। गांधी मैदान से लेकर बेली रोड और वीर चंद्र पटेल मार्ग में सैकड़ों पोस्टर लगाए गए हैं। बड़े-बड़े होर्डिंग और पोस्टर से सड़कों को पाट दिया गया है। पोस्टर के जरिए भी भाजपा ने नीतीश सरकार पर हमला बोला। भाजपा से नियोजित शिक्षक और रोजगार के मुद्दे पर बिहार सरकार से जवाब मांग रही है।