N/A
Total Visitor
29.5 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा ने चक्का जाम करने का ऐलान किया

नई आबकारी नीति के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को भाजपा ने इस नीति के खिलाफ चक्का जाम करने का ऐलान किया है। भाजपा सांसद इस प्रदर्शन का नेतृत्व संभालेंगे। रविवार को को सरकार की इस नीति के खिलाफ रोहताश नगर विधानसभा में स्कूटर व बाईक रैली निकाली गई। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने शराब की दुकानों पर विरोध दर्ज कराया।

प्रदेश भाजपा ने दिल्ली के प्रमुख 15 जगहों पर चक्का जाम करेगी। तर्क दिया है कि दिल्ली का हर व्यक्ति एवं हर महिला नई शराब नीति से परेशान है, क्योंकि उसके घर के बगल में शराब के ठेके खुल रहे हैं। अक्षरधाम क्रॉस रोड पर चक्का जाम का नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता करेंगे तो वहीं सांसद गौतम गंभीर विकास मार्ग स्थित कार बाजार में व सांसद रमेश बिधूड़ी दयाराम चौक में होने वाले चक्का जाम विरोध-प्रदर्शन में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के अन्य पदाधिकारी सहित भाजपा विधायक भी विभिन्न स्थानों पर होने वाले चक्का जाम करेंगे।

प्रदेश भाजपा महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पंजाब में शराब बंदी पर रोक लगाने की वकालत कर रहे केजरीवाल दिल्ली को शराब नगरी बनाने में लगे हुए हैं, लेकिन भाजपा चुप बैठने वाली नहीं है। नई शराब नीति के तहत खोली जा रही नई दुकानें अगर गैर पुष्टि क्षेत्र में है या मास्टर प्लान 2021 एवं निगम के नियमों का पालन न करती हो या फिर विद्यालय एंव धार्मिक स्थल इत्यादि के बगल में हो तो उसे तुरंत प्रभाव से सील किया जाएगा। इतना ही नहीं भाजपा निगम के प्रशासन के जरिये या फिर जन आंदोलन के जरिये केजरीवाल सरकार की नई आबकारी नीति का विरोध करेगी और उन्हें मजबूर करेगी कि यह दिल्ली के युवाओं के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ करने की कोशिश की जा रही है वह बेहद ही शर्मनाक और गलत है।

उधर, रोहताश नगर विधायक जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में नई शराब नीति के विरोध में प्रस्तावित चक्का जाम के समर्थन में रविवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। पूर्वी दिल्ली के वेलकम स्थित राम मंदिर से शुरू होकर रैली नमकीन चौक, सुभाष पार्क नवीन शाहदरा, मोहन पार्क, प्रतापपुरा, हनुमान रोड, जीटी रोड, लोनी रोड से गुरुद्वारे वाला रोड से मंडोली रोड होते हुए अशोक नगर फाटक पर समाप्त हुई।

 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »