N/A
Total Visitor
35.9 C
Delhi
Tuesday, April 29, 2025

यूपी में भाजपा गठबंधन ने 102 मिनट में छुआ बहुमत का आंकड़ा 268 सीटों पर आगे, सपा को 130 पर बढ़त

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने जारी हैं। भाजपा गठबंधन ने 102 मिनट में बहुमत का आंकड़ा छू लिया। ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा गठबंधन 268 सीटों पर आगे चल रही है। सपा गठबंधन को 130 सीटों पर बढ़त है। वहीं बसपा को एक सीट पर बढ़त मिली है जबकि कांग्रेस को दो सीटों पर बढ़त मिली है। अन्य भी दो सीट पर आगे चल रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सीट से चुनाव जीत गए हैं। सीएम योगी ने 1 लाख 2 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा से सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य को फाजिलनगर सीट से हार का सामना करना पड़ा है। करहल से अखिलेश यादव जीत गए हैं।

यूपी में किसका कितना वोट प्रतिशत
यूपी में वोट प्रतिशत के मामले में इस बार फिर से भाजपा आगे चल रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार शाम पांच बजे तक भाजपा का वोट प्रतिशत 41.8 फीसदी है। इसके बाद समाजवादी पार्टी 32 फीसदी वोट प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं बसपा के खाते में अभी तक सिर्फ 12.68 फीसदी वोट प्रतिशत ही आया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। इनमें 560 महिलाएं हैं। मतगणना के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कुल 84 केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सैनिटाइजर, मास्क, दस्ताने और थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की गई है।

2017 में यूपी चुनाव का परिणाम
उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को कुल 403 में से 325 सीटें मिली थीं। इनमें से अकेले भाजपा को 312 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं एनडीए की अन्य दो सहयोगी पार्टियों में अपना दल(सोनेलाल) को 9 सीटों पर तो भारतीय सुलहदेव समाज पार्टी को 4 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस और सपा गठबंधन को 54 सीटों पर संतोष करना पड़ा था जिसमें कि सपा को 47 सीटें तो कांग्रेस को 7 सीटें मिली थीं। वहीं बसपा को 19 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल छह सीटें अन्य के खाते में गई थी।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »