42.8 C
Delhi
Friday, May 17, 2024

भाजपा काका भूपेश बघेल सरकार पर आरोप वह सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रही है।

छत्तीसगढ़ में विपक्षी भाजपा ने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह विधानसभा चुनावों में सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रही है। पार्टी ने इस संबंध में शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी को एक शिकायत भी दी है।

सीईओ दफ्तर के बाहर पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पूरे राज्य से सरकारी अधिकारियों द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान करने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि जगह-जगह अधिकारी चुनाव को प्रभावित करने के लिए भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। भाजपा की प्रचार सामग्री और झंडे लगे वाहनों को बेवजह रोका जा रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में सत्ता बरकरार रहने पर सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया है। साथ ही तेंदू पत्ता संग्राहकों को प्रति वर्ष 4,000 रुपये देने का भी वादा किया। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने पूछा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) का जिक्र करते हैं, तो वह जाति जनगणना से क्यों डरते हैं। अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो देश में जाति जनगणना कराई जाएगी।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles