31.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

बिहार: अपराधियों ने दिनदहाड़े भारतीय जनता पार्टी के नेता को मारी गोली, भाजपा कार्यकर्तओं में आक्रोश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में अपराधियों ने दिनदहाड़े भारतीय जनता पार्टी के नेता को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्तओं में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द हमलवरों को गिरफ्तार करें।

मामला रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव का है। घायल भाजपा नेता की पहचान थाना क्षेत्र के देकपुरा गांव निवासी सोनल सिंह (35) के रूप में की गई है। सोनल सिंह भाजपा में रहुई मंडल के महामंत्री के पद पर हैं। गोली सोनल सिंह के पेट में लगी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। रहुई थानेदार नंदन कुमार ने बताया कि जख्मी ने खुद फोन कर बताया कि उसे गोली मार दी गई है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आननफानन में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस युवक से फर्द ब्यान लेने के प्रयास में जुटी हुई है। गोली क्यों और किसने चलाई है इसका पता नहीं चल सका है

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles