30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

बिहार में बेगूसराय के सिमरिया घाट पर बिना रुके मुंगेर की ओर बढ़ गया,धरी की धरी रह गई तैयारी

गंगा नदी में वाराणसी से डिब्रूगढ़ तक सैलानियों को घुमाने निकला गंगा विलास क्रूज बुधवार सुबह बिहार में बेगूसराय के सिमरिया घाट पर बिना रुके ही आगे बढ़ गया। पूरी तैयारियों के साथ जिला प्रशासन के अफसरों के साथ सैकड़ों मीडियाकर्मी यहां खड़े देखते रह गए और क्रूज मुंगेर की ओर आगे बढ़ गया। माना जा रहा था कि बक्सर, पटना की तरह यहां भी तट तक क्रूज नहीं पहुंचेगा, लेकिन क्रूज दूर से ही निकल गया।

सिमरिया रुकता तो 20 मिनट की दूरी पर था दिनकर का गांवबताए जा रहे कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को सुबह 11 बजे के करीब गंगा बिलास क्रूज को एक घंटे के लिए विदेशी सैलानियों को लेकर सिमरिया स्थित गंगा घाट पर रुकना था। यहां उतरने के बाद सैलानी सिमरिया के आसपास की ऐतिहासिक जगहों को देखते। सिमरिया घाट से 20 मिनट की दूरी पर राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर का गांव-घर भी है। तय कार्यक्रम के अनुसार हजारों की संख्या में लोग क्रूज और विदेशी सैलानियों को देखने के लिए गंगा घाट पर मौजूद थे। लेकिन, लोगों के मन में उस वक्त मायूसी छा गई जब क्रूज देखते ही देखते सिमरिया गंगा घाट किनारे आए बगैर आगे निकल गया।

राज्य सरकार और जिला प्रशासन पर लोगों ने लगाया आरोपक्रूज के बिना रुके निकलने के बाद सिमरिया घाट पर रहे राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने इसके लिए बिहार सरकार पर आरोप लगाया। राजनीतिक कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार बेगूसराय और सिमरिया का विकास नहीं चाहती, इसलिए पर्यटन स्थल के रूप में उसके विकास को लेकर उदासीनता बरती गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है। लोगों ने कहा कि बेगूसराय के साथ छल किया गया है। बेगूसराय की छवि सुधारने के लिए ऐसे अवसर आते हैं तो जिला प्रशासन को ज्यादा सक्रिय होकर क्रूज परिचालन-प्रबंधन से संपर्क रखना चाहिए था। जिला प्रशासन की जानकारी के बगैर क्रूज आगे बढ़ गया।

कल तैयारी देखने आए थे, आज स्वागत के लिए नहीं थे डीएमबेगूसराय के जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने मंगलवार को सिमरिया में तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने कहा था कि विदेशी सैलानियों का विधि-विधान से स्वागत किया जाएगा और यहां एक घंटे के कार्यक्रम में सैलानी पारंपरिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। बुधवार को डीएम खुद भी सिमरिया नहीं पहुंचे। एडीएम स्तर के अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए थे। क्रूज के नहीं रुकने के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी बिना कुछ बोले निकल गए।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles