29.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

भोजपुरी फिल्म बिटिया छठी माई के और दुल्हिन वही जो पिया मन भाए को बेस्ट फिल्म अवार्ड्स से सम्मानित किया गया

कोरोना की वजह से स्थगित रहे भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स का आयोजन इस साल मुंबई में धूमधाम से हुआ। इस पुरस्कार समारोह में साल 2019 से लेकर साल 2021 तक की फिल्मों को शामिल किया गया और इनमें से ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाए’ और ‘बिटिया छठी माई के’ को बेस्ट फिल्म अवार्ड मिले। मुंबई के अथर्वा कॉलेज में हुए इन फिल्म पुरस्कारों में भोजपुरी सिनेमा के नामी गिरामी सितारों, फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए। पिछले 17 साल से आयोजित होते आ रहे इन भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स के अलावा भोजपुरी फिल्म जगत में चार और फिल्म पुरस्कार भी आयोजित होते रहे हैं। इनमें से इंटनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स की चर्चा काफी होती रही है लेकिन इनके आयोजन की अब तक तारीख घोषित नहीं हो सकी है। सबरंग फिल्म अवार्ड्स 20 अप्रैल को होने जा रहे हैं।

साल 2019 की फिल्में: इस साल के भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में वितरित किए पुरस्कारों को दो श्रेणियों में बांटा गया। पहले बात करते हैं उन फिल्मों की जो 2019 में रिलीज हुईं और इस पुरस्कार में सम्मान जीतने में सफल रही हैं। फिल्म के नामों के नीचे उन्हें मिले पुरस्कार लिखे हैं।फिल्म ‘बिटिया छठी माई के’बेस्ट फिल्म – दीपक शाहबेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – स्व. धनंजय मिश्राबेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल – अमित शुक्लाबेस्ट लिरिक्स – प्यारे लाल यादवबेस्ट पॉपुलर फिल्म – अभय सिन्हा

फिल्म ‘छलिया’बेस्ट डायरेक्टर – प्रमोद शास्त्रीबेस्ट एडिटर – गुल मोहम्मद अंसारीबेस्ट जूरी मेंशन अवार्ड – गौतम सिंहबेस्ट सिंगर फीमेल – प्रियंका सिंह

फिल्म ‘लागल रहा बताशा’बेस्ट स्टोरी – मनोज सिंह टाइगरबेस्ट एक्टर फीमेल – आम्रपाली दुबेबेस्ट फिल्म सोशल इश्यू – संजय कुशवाहाफिल्म ‘जय हिंद’बेस्ट कोरियोग्राफर – संजय कोर्वेबेस्ट सिंगर मेल – पवन सिंहबेस्ट स्क्रीनप्ले – फिरोज खान और राकेश त्रिपाठीबेस्ट पब्लिसिटी डिजाइन – नरसूफिल्म ‘शेर- ए -हिंदुस्तानी’बेस्ट एक्टर मेल – दिनेश लाल यादव निरहुआबेस्ट डायलॉग – मनोज नारायणफिल्म ‘काजल’बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल – माया यादवबेस्ट डेब्यू मेल – हर्षित मूर्तिफिल्म ‘राज तिलक’बेस्ट नेगेटिव एक्टर – संजय पांडेयबेस्ट एक्शन डायरेक्टर- हीरा यादवबेस्ट कॉमेडी – आनंद मोहनफिल्म ‘लल्लू की लैला’बेस्ट ऑडियो ग्राफर – कृष्णा कुमार विश्वकर्माबेस्ट आर्ट डायरेक्शन – मनीष शिरके और नजीर शेखबेस्ट सिनेमैटोग्राफर – आर आर प्रिंस

साल 2020 और 21 की फिल्में: कोरोना संक्रमण काल के चलते भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स नहीं हो पाए थे। इसीलिए इस साल हुए पुरस्कार समारोहों में साल 2019 से लेकर 2021 तक की फिल्मों को पुरस्कार दिए गए। साल 2019 की फिल्मों के बाद के दोनों साल की फिल्मों को पुरस्कार संयुक्त रूप से दिए गए हैं। नीचे दी गई सूची में पहले फिल्मों के नाम लिखे हैं और फिर उन्हें मिले पुरस्कार।

फिल्म ‘बाबुल’

बेस्ट फिल्म सोशल इश्यू -रत्नाकर कुमारबेस्ट सिनेमैटोग्राफर -जगमिंदर सिंह हुंदलबेस्ट स्टोरी -अवधेश मिश्राबेस्ट जूरी मेंशन अवार्ड -रत्नाकर कुमारफिल्म ‘यह कहानी है लैला मजनू की’बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर -राजकुमार आर पांडेय और प्रमोद गुप्ताबेस्ट लिरिक्स -स्व. श्याम देहातीबेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल -शैलेंद्र श्रीवास्तवबेस्ट एक्टर -प्रदीप पांडेय चिंटूफिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाए’बेस्ट डायरेक्टर – रजनीश मिश्राबेस्ट एक्टर फीमेल – काजल राघवानीबेस्ट सर्पोटिंग एक्टर फीमेल -मधु शर्माबेस्ट फिल्म – अभय सिन्हा

फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना 3’बेस्ट सिंगर मेल – खेसारी लाल यादवबेस्ट कोरियोग्राफर – रिकी गुप्ताबेस्ट डेब्यू फीमेल – सहर अफशा फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’बेस्ट कॉमेडी – समर्थ चतुर्वेदीबेस्ट डायलॉग – एसके चौहानफिल्म ‘पवन पुत्र’बेस्ट कॉमेडी – गुरजंट सिंहबेस्ट आर्ट डायरेक्शन – शेराफिल्म ‘लिट्टी चोखा’बेस्ट स्पेशल सॉन्ग -सभा खानबेस्ट सिंगर फीमेल – स्वाति शर्माफिल्म ‘घातक’बेस्ट एक्शन डायरेक्टर – टीनू वर्माफिल्म ‘कसम पैदा करने वाले की 2’बेस्ट नेगेटिव एक्टर – देव सिंह फिल्म ‘मेरा वतन’बेस्ट स्क्रीनप्ले -इश्तियाक शेख बंटी

इन पुरस्कारों के अलावा कार्यक्रम में कुछ पुरस्कार लोकप्रिय कलाकारो को भी दिए गए। इस अवसर पर दिग्गज निर्माताओं अभय सिन्हा, रत्नाकर कुमार, टीपी अग्रवाल के अलावा भोजपुरी के सितारों में दिनेश लाल यादव निरहुआ, प्रमोद शास्त्री, संजय कर्वे, अवधेश मिश्रा, राजकुमार पांडे, प्रदीप पांडे चिंटू, यश मिश्रा, निधि झा, देव सिंह,शैलेंद्र सिंह और प्रियंका सिंह मौजूद रहे। भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के दौरान यश मिश्रा, माही श्रीवास्तव, सुमित सूर्यवंशी, प्रीति मौर्या, अमरीश सिंह, राधा सिंह, सैना और काजल यादव आदि ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles