26.7 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

भारत जोड़ो यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच आज जम्मू पहुंचेगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू होकर कठुआ, सांबा और विजयपुर से होती हुई भारत जोड़ो यात्रा कड़ी सुरक्षा के बीच आज जम्मू पहुंचेगी। कुंजवानी चौक पर भव्य स्वागत के बाद सतवारी चौक से थोड़ा पीछे गुरुद्वारे (अशोक नगर) के पास जम्मू-कठुआ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। हाईवे से शहर में आने वाले वाहनों को कुंजवानी चौक से अंदर आने दिया जाएगा। इन वाहनों को नरवाल से होकर दाखिल कराया जाएगा।

सोमवार को सुबह सात बजे भारत जोड़ो यात्रा अपने 129वें दिन विजयपुर से शुरू होगी। तय शेड्यूल के अनुसार सुबह 11 बजे सतवारी में राहुल गांधी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। यात्रा में दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश जैसे बड़े नेता शामिल रहे हैं। शनिवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी राहुल गांधी के साथ नजर आए थे।

इसके बाद यात्रा सिद्धड़ा स्थित वन सुरक्षाबल मैदान पर रात्रि विश्राम करेगी। शनिवार को जम्मू के नरवाल मंडी इलाके में धमाके के बाद यात्रा के आयोजन स्थलों और राहुल गांधी की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर मैदान में संपन्न होगी।एकतरफा खुला रहेगा हाईवेजम्मू जिला प्रशासन की ओर से सतवारी में एकतरफा हाईवे खुला रखने की बात कही गई है। जिसमें हल्के वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। यात्रा के दौरान जम्मू मार्ग पर राहुल गांधी की पत्रकार वार्ता होगी।

कश्मीरी पंडित परिवारों से मिलेंगे राहुल गांधीसोमवार को भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू पहुंचने पर राहुल गांधी कश्मीरी पंडित परिवारों से भेंट करेंगे। उनका दुख दर्द सुनेंगे। बाद में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जाएगा। तीन बजे के बाद पीआरआई सदस्यों से भी मिलेंगे।24 जनवरी को नगरोटा चेकपोस्ट के पास शुरू होगी यात्रापूर्व मंत्री योगेश साहनी के अनुसार शेड्यूल के तहत 24 जनवरी की सुबह 8 बजे यात्रा शीतली (नगरोटा चेकपोस्ट के पास) से शुरू होगी। नगरोटा के पुराने रूट से होती हुई आर्मी गेट रेंबल उधमपुर तक जाएगी। इसके अगले दिन 25 जनवरी की सुबह 8 बजे यात्रा मैत्रा रामबन से शुरू होकर खोबाग में रुकेगी और दोपहर 2 बजे हरपुरा बनिहाल के लिए रवाना होगी। इस दौरान शाम 4 बजे लंबेड बनिहाल में कार्नर बैठक का आयोजन किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर यात्रा को विश्राम दिया जाएगा।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles