32.8 C
Delhi
Sunday, May 12, 2024

भाजपा MLA निक्की हेम्ब्रम का जवाब देते हुए मंत्री सहनी खुद फंस गए

महागठबंधन सरकार के मंत्री मदन सहनी मंगलवार को अपनी ही बात पर उलझ गए। उन्हें भाजपा की महिला विधायक ने ऐसा घेरा कि अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को आगे आकर चुप कराना पड़ा। बिहार में राज्य महिला आयोग का गठन नहीं होने पर भाजपा के अमरेंद्र प्रताप से सवाल-जवाब चल रहा था।

एक के सवाल पर चुप कराया, दूसरे पर चुप होना पड़ा

अमरेंद्र प्रताप के सवाल पर नीतीश कुमार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मंत्री मदन सहनी आश्वासन देकर बैठ गए कि प्रक्रिया होगी। अध्यक्ष ने भी कह दिया कि सरकार ने भरोसा दिला दिया है, बैठ जाइए। इसके बाद महिला विधायक डॉ. निक्की हेम्ब्रम ने इसी सवाल पर पूरक प्रश्न पूछ लिया। इसपर मदन सहनी बोलने लगे कि “अभी न आपलोग उधर हैं, डेढ़ साल से आपके राज में भी यह पद खाली था। महागठबंधन सरकार को तो छह महीने के लिए जवाब देना है, आपको तो डेढ़ साल का देना होगा।” यह बाेलकर सहनी फंस गए। महिला विधायक ने कहा कि “इधर भी यह जिम्मेदारी आपके (जदयू) के पास थी, उधर भी। जवाब तो आपको ही देना होगा।” अब अध्यक्ष अपने अंदाज में चुप कराने उतर गए। महिला विधायक से कहा कि सरकार दिखलवा लेगी।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles