40.6 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

BJP नेता बेबी रानी मौर्य की नसीहत- अंधेरा होने के बाद थाने कतई न जाएं महिलाएं

2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है। चुनावों से पहले सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के नेता ही प्रदेश में महिला सुरक्षा के दावे पर खुद ही सवाल खड़े करते नजर रहे हैं। जी हां.शुक्रवार 22 अक्टूबर को वाराणसी पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं को नसीहत दी है कि वो अंधेरा होने के बाद थाने कतई न जाएं।

दरअसल, बेबी रानी मौर्य 22 अक्टूबर को वाल्मीकि महोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने वाराणसी पहुंची थी। इस दौरान बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा,

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य कहा कि महिलाओं के लिए योगी सरकार ने बहुत काम किया है। इस वजह से महिलाओं की स्थिति में अब उत्तर प्रदेश में बदलाव दिखता है।

प्रदेश की सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए लगातार काम किया है और काम कर रही है। इसी वजह से विपक्षी दलों के पास सरकार को घेरने के लिए ठोस मुद्दों का अभाव है।

वाराणसी में बोलते हुए बेबी रानी मौर्य ने कहा कि यूपी में खाद का संकट नहीं है, लेकिन अधिकारी गुमराह कर रहे है। किसानों को खाद ना मिलने पर उदाहरण देते हुए मौर्य ने कहा, ‘अधिकारी सभी को गुमराह करते रहते हैं। मुझे परसो आगरा से एक किसान भाई का फोन आया था। उसे खाद नहीं मिल रही थी। मेरे कहने पर अधिकारी ने कहा कि खाद मिल जाएगी, लेकिन आज उस अधिकारी ने मना कर दिया कि मैं नहीं दूंगा।’

इस तरह की बदमाशी निचले स्तर पर होती है। इसे आप लोगों को देखने की जरूरत है। अगर कोई भी अधिकारी बदमाशी कर रहा है तो उसकी शिकायत डीएम से करो, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दो। समस्या का समाधान हर हाल में होगा। प्रदेश सरकार किसानों की छोटी से छोटी समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इसके अनेकों उदाहरण लोगों ने देखे हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles