असम के रहने वाले पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त करने वाले उद्धब भराली पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। उन पर एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप है। असम की उत्तरी लखीमपुर पुलिस ने भराली के खिलाफ कथित मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद भराली ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय में गिरफ्तारी से पहले जमानत याचिका दाखिल की। न्यायमूर्ति अरुण देव चौधरी की बेंच ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दे दी।
जिस छात्रा ने भराली पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, वह उद्धव भराली के ही संरक्षण में भी। भराली ही उसका पालन-पोषण कर रहे थे, लेकिन दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद उन पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।