27.8 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

अमेरिकी टेक दिग्गज एपल का अगला बड़ा इवेंट आज, नए मॉडल लांच होने का सभी को इंतजार

एपल कंपनी के नए फोन को लेकर होने वाले इवेंट का दुनियाभर में इंतजार रहता है। अब अगली पीढ़ी के iPhones का इंतजार खत्म होने वाला है। अमेरिकी टेक दिग्गज एपल (Apple) का अगला बड़ा इवेंट आज होगा। इस दौरान, कंपनी आईफोन-14 से लेकर नए प्रो एपल वॉच मॉडल तक कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है।

मीडिया के मुताबिक यह एपल इवेंट कंपनी का साल का तीसरा लाइव इवेंट होगा, वहीं चुनिंदा मीडिया सदस्यों के लिए व्यक्तिगत रूप से आयोजित किया जाएगा। कोई भी एपल इवेंट को लाइव Apple.com, Apple के YouTube चैनल और Apple TV ऐप पर देख सकता है। Apple ने बताया है कि iPhone 14 इवेंट भारत में 7 सितंबर को रात 10.30 बजे IST पर आयोजित किया जाएगा। वही क्यूपर्टिनो में सुबह 10 बजे शुरू होगा।

iPhone 14 series की लॉन्चिंग सात सितंबर (आज) को होने वाली है। इस सीरीज के तहत iPhone 14, iPhone 14 Plus/Max, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max को लॉन्च किया जाएगा। iPhone 14 और iPhone 14 Pro को लेकर खबर है कि इन दोनों में 6.1 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जबकि iPhone 14 Max/Plus और iPhone Pro Max को 6.7 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया जाएगा।

एपल अपने सालाना इवेंट में सस्ती एपल-वॉच जारी कर सकता है। इसकी कीमत वॉच एसई से कम रह सकती है। युवा यूजर्स को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई नए कदम उठा सकती है। वहीं इवेंट में आईफोन 14, 14 मैक्स, 14 प्रो, 14 प्रो मैक्स जैसे फोन और नये ए16 चिपसेट की घोषणा हो सकती है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles