25.1 C
Delhi
Saturday, March 15, 2025

क्रिसमस के रंग में रंगे सभी चर्च रंगीन लाइटों की रोशनी में नहाए हुए नजर आए।

प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार देर शाम सभी गिरिजाघर चमक उठे। यहां प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। क्रिसमस के रंग में रंगे सभी चर्च रंगीन लाइटों की रोशनी में नहाए हुए नजर आए। लाइटें ऐतिहासिक चर्च की इमारतों में चार चांद लगाती दिखीं। इन सभी चर्च में पहुंचे लोगों ने प्रार्थना से पूर्व मोमबत्तियों को जलाया। इस दौरान सड़कों पर मोमबत्ती बेचने वालों के चेहरे खिले नजर आए।
गोल डाकखाना स्थित सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए व प्रभु की प्रार्थना की। करीब शाम 7:30 बजे यहां बारिश होने लगी। इस पर लोग बोले कि भगवान यीशु ने जब जन्म लिया था, तब भी बारिश हो रही थी और इत्तफाक से आज भी बारिश हुई है। यीशु बहुत खुश होंगे। 

त्योहारों पर होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए एमसीडी ने कसी कमर
एमसीडी ने क्रिसमस और नववर्ष के उत्सवों के दौरान भीड़भाड़ से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेस्तरां, बैंक्वेट हॉल, क्लब और अन्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण का आदेश दिया है। अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। एक सर्कुलर में एमसीडी ने त्योहारों के दौरान व्यापारियों की ओर से नियमों के उल्लंघन पर चिंता व्यक्त की।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »