39 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज लेंगे सात फेरे

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही सात फेरे लेने जा रहे हैं। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन बुधवार से शुरू हो गए। दोनों की प्री-वेडिंग रस्में मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट परिसर वास्तु में शुरू हुईं। इस कार्यक्रम में परिवार वालों के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए। इस दौरान मेहंदी सेरेमनी में आए मेहमानों के डिजाइनर कपड़ों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आइए जानते हैं इस सेरेमनी में शामिल हुए सेलेब्स के आउटफिट के बारे में बताते हैं।

नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के मेहंदी समारोह में ऑफ-व्हाइट और मल्टीकलर कढ़ाई वाले घाघरा पहने नजर आईं। फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर नीतू के आउटफिट के बारे में जानकारी साझा की। इस आउटफिट के साथ उन्होंने हरे रत्न वाला हार, चूड़ियां और ईयरिंग्स पहन रखे थे।

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर समारोह में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई सीक्वेंस साड़ी पहन कर पहुंचीं। इस शानदार आउटफिट से मेहंदी सेरेमनी में उन्होंने चार चांद लगा दिया। इसके साथ ही उन्होंने हेवी स्टोन नेकलेस, स्पार्कलिंग डैंगलर्स और मैचिंग चूड़ियां पहनी हुई थीं।

आलिया की मां सोनी राजदान और बहन शाहीन पारंपरिक परिधानों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जहां सोनी पेस्टल पहनावे के साथ मेकअप में नजर आईं। वहीं आलिया की बहन शाहीन लाइम ग्रीन कलर के पारंपरिक ड्रेस में मैचिंग ज्वेलरी के साथ बहुत सुंदर लग रही थीं।

करीना कपूर खान बुधवार को अपने चचेरे भाई रणबीर कपूर के प्री-वेडिंग समारोह के लिए मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए शिमरी लहंगे में पहुंची थीं। मेहंदी सेरेमनी में बेबो का जबरदस्त स्पार्कलिंग लहंगा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने हैवी नेकलेस, सापर्कलिंग ईयररिंग्स और मैचिंग चूड़ियां कैरी की थी।

इस सेरेमनी में करिश्मा कपूर किसी से पीछे नहीं दिखीं। उन्होंने एथनिक येलो कलर का सूट पहनकर फंक्शन में शिरकत की। बता दें कि करिश्मा और करीना, रणबीर की चचेरे बहने हैं। रणबीर, ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे हैं, जबकि करिश्मा और करीना रणधीर कपूर-बबीता की बेटियां हैं

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles