41.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

मुलायम सिंह यादव और तेजप्रताप यादव के बाद सपा की मैनपुरी लोकसभा सीट से ये सबसे बड़ी जीत।

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जनता ने नेताजी को अपने वोट से श्रद्धांजलि दी तो वहीं डिंपल यादव को विजयश्री का ताज पहनाया। मुलायम सिंह यादव और तेजप्रताप यादव के बाद सपा की मैनपुरी लोकसभा सीट से ये सबसे बड़ी जीत है।

समाजवादी पार्टी के गठन के बाद से सपा का गढ़ रही मैनपुरी लोकसभा सीट पर कमल खिलाने के लिए भाजपा मैदान में उतरी थी। भाजपा ने जहां सपा को परिवारवाद और गुंडाराज पर घेरा तो वहीं सपा ने नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि के नाम पर जनता से वोट देने की अपील की। लगभग एक माह तक चले चुनाव प्रचार के बाद पांच नवंबर को मतदान हुआ। इसमें मैनपुरी की जनता ने सब कुछ भुलाकर नेताजी के नाम पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को वोट दिया।

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में शामिल मैनपुरी सदर विधानसभा क्षेत्र, भोगांव विधानसभा क्षेत्र, किशनी विधानसभा क्षेत्र करहल विधानसभा क्षेत्र और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र सभी में सपा ने ही जीत दर्ज की। जनता ने जहां नेताजी को एक-एक वोट देकर श्रद्धांजलि दी तो वहीं डिंपल यादव को विजयश्री का आशीर्वाद दिया।

एक ओर जहां डिंपल यादव को जिताकर जनता ने ये साबित कर दिया कि मुलायम के बाद भी मैनपुरी सपा ही गढ़ रहेगी। वहीं दूसरी ओर मुलायम और तेजप्रताप के बाद सपा के लिए ये चौथी सबसे बड़ी जीत भी रही। इससे पहले 2004 में 337870 वोट से और 2014 में 364666 वोट से मुलायम सिंह यादव ने जीत दर्ज की थी। 2014 के उप चुनाव में 321249 वोट से मुलायम के पौत्र तेजप्रताप यादव भी जीते थे। इसके बाद जीत का आंकड़ा 94389 पर पहुंच गया था।

नेताजी को श्रद्धांजलि भी न आई भाजपा के काम

लोकसभा उपचुनाव की शुरुआत से ही भाजपा भी मुलायम को श्रद्धांजलि के बहाने सहानुभूति पाने की कोशिश करती रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेताजी को श्रद्धांजलि से अपने भाषण की शुरुआत की तो वहीं भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह ने अपना चुनाव प्रचार नेताजी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर शुरू किया। लेकिन ये सब भी भाजपा के काम नहीं आया।

सपा ने कब कितने वोटों से जीता चुनाव

वर्ष प्रत्याशी कुल मिले वोट जीत का अंतर

1996 मुलायम सिंह यादव 273303 51958

1998 बलराम सिंह यादव 264734 10366

1999 बलराम सिंह यादव 244113 28026

2004 मुलायम सिंह यादव 460470 337870

2004 धर्मेंद्र यादव (उपचुनाव) 348999 179713

2009 मुलायम सिंह यादव 392308 173069

2014 मुलायम सिंह यादव 595918 364666

2014 तेजप्रताप यादव (उपचुनाव) 653786 321249

2019 मुलायम सिंह यादव 524926 94389

2022 डिंपल यादव 618120 288461

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles