कई अफवाहों और अटकलों के बाद, अब आखिरकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बिग फैट वेडिंग होने जा रही है। आज की मेहंदी से शुरू होने वाले सभी समारोह, मुंबई के पाली हिल्स के अपार्टमेंट परिसर वास्तु में होंगे। दोपहर के भोजन के बाद लगभग 2 बजे मेहंदी की रस्म शुरू होगी। कार्यक्रम के दौरान केवल करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल होंगे।
रणबीर की कजिन नताशा नंदा भी इस मौके पर नजर आईं। पपराजी की नजर पड़ते ही नताशा ने अपना चहरा छुपा लिया था।
नीतू कपूर बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, पोती समारा और दामाद भरत साहनी के साथ प्री-वेडिंग फेस्टिवल के लिए पहुंच गईं