31.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

आशिक के झांसे में फंसी लड़की, लगा रही न्याय की गुहार

बिहार में एक मनचले आशिक ने एक लड़की को शादी का झांसा देकर पहले नेपाल ले जाकर हनीमून मनाया और फिर उसे तीन दिन के बाद छोड़कर फरार हो गया। अब लड़की थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा रही है। मामला सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित ने बताया कि देवनाथ पट्टी का रहने वाला एक युवक उस लड़की को शादी का झांसा देकर 6 माह तक यौन शोषण किया। जब लडकी ने उस लडके पर शादी का दवाब बनाया गया तो लड़का के परिजन पीड़ित लड़की के साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नही उनलोगों ने पीड़िता को जान से मारने का प्रयास भी करने लगे। पीड़िता ने तब घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ल़डकी को उनलोगों से बचाते हुए अपने साथ थाना ले गई। पीड़िता ने थाने में आरोपी लड़का समेत उसके परिवार वालो पर प्राथमिकी दर्ज कराया।

शादी का झांसा देकर नेपाल में मनाया हनीमून
पीड़िता ने थाना में आवेदन देते हुए कहा कि 6 जून की शाम करीब चार बजे आदर्श झा ऊर्फ रितुराज कुमार ने पीड़िता को फोन कर बहुत जरुरी काम बताकर बुलाया और बाइक पर बैठाकर उसे जनकपुर ले गया। वहां पहुंचते ही आदर्श झा ऊर्फ रितुराज कुमार ने उस लडकी से शादी करने की बात कही। शादी के आश्वासन पर उसे वह तीन दिन तक एक आवासीय होटल में रखा और उसके साथ यौन शोषण किया।

झांसा देकर हो गया फरार
तीन दिन बीत जाने के बाद जब लड़की ने उससे शादी को लेकर सवाल किया तो आदर्श ने शादी करने से इंकार कर दिया। फिर आदर्श ने लड़की को नेपाल के ही जलेश्वर में छोड़ दिया और बोला कि तुम यहीं रुको मैं 10 मिनट में आता हूं। लेकिन शाम के 7:00 बजे तक वह नहीं आया और न ही उसने फोन उठाया। जिसके बाद लड़की लड़के के घर पहुंच गई।

आरोपी के परिजनों ने की मारपीट
पीड़िता का कहना है कि नेपाल से किसी तरह वह अपने घर पहुंची और फिर आरोपी के घर पर जाकर जब उसने इस बात की शिकायत की तो आरोपी
ऋतुराज झा उर्फ आदर्श झा, आरोपी की बहन सुमन कुमारी, मां अंशु देवी, चाचा अशोक झा, कामेश्वर झा समेत अन्य लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। तब पीड़िता ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया किया।

आरोपी के परिजन कर रहे दस लाख की डिमांड
थाना के द्वारा सूचना पर लड़की के परिजन भी थाना पर पहुंचे और आरोपी के परिजन से आग्रह किया कि हम दोनो एक ही जाति के है। शादी कर दिया जाए, लेकिन अब आरोपी पक्ष पीड़िता पक्ष से 10 लाख रुपये का का डिमांड कर रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह का कहना है कि इस मामले को थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी ऋतुराज कुमार उर्फ आदर्श कुमार की मां अंशु देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही अन्य लोगों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles