N/A
Total Visitor
30.5 C
Delhi
Saturday, July 5, 2025

यात्रियों से भरे विमान को पुशबैक देने वाले वाहन में लगी आग, मुंबई एयरपोर्ट के पास बड़ा हादसा टला

Mumbai International Airport Fire: मुंबई एयरपोर्ट पर दोपहर 11 बजे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। दरअसल, यहां यात्रियों से भरे विमान को पुशबैक देने वाले एक ट्रैक्टर में आग लग गई। आग लगने के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। ताजा जानकारी के अनुसार सारे यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। एयर इंडिया की ये फ्लाइट मुंबई से जामनगर की ओर जा रही थी।

मुंबई एयरपोर्ट के पीआरओ का कहना है कि मुंबई-जामनगर फ्लाइट में 85 यात्री सवार थे। 10 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी ऑपरेशन सामान्य हैं।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »