24.5 C
Delhi
Saturday, March 15, 2025

अनुराग बोले- दुनिया भर में पहुंचाया जाएगा प्रदेश की संस्कृति को

केंद्रीय सूचना एंव प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने वीरवार को हिमाचल दूरदर्शन की सप्ताह में 24 घंटे सेवाओं की शिमला के पीटरहॉफ से शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को शुरू करेंगे। माता चिंतपूर्णी का मंदिर हो या कोई अन्य मंदिर, धार्मिक स्थल चाहे किसी भी धर्म से संबंधित हो, उसे दिखाया जा सकेगा। प्रदेश के संगीत में बहुत मिठास है। अब यह हिमाचल प्रदेश तक ही सीमित नहीं रहेगा। इसे देश दुनिया में दिखाया जा सकेगा।

हिमाचल से चार परमवीर चक्र विजेता हैं। इस बारे में भी दूरदर्शन पर कार्यक्रम दिखाए जा सकते हैं। इसमें उच्च गुणवत्ता के उपकरण लगाए जाएंगे। आज इसे समर्पित कर दिया गया है। हर घंटे में खबरों की हाईलाइट बताई जाएगी। हिमाचल के संगीत पर चित्रहार हो, तब मजा जाएगा। पहले चित्रहार देखते थे। अपनी कला-संस्कृति को लोग भूले नहीं है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के ऐसे पर्यटक स्थल जिन्हें प्रमोट किया जा सके।

इसे देखना होगा। हमारे हिमाचल को देश और दुनिया में पहचान मिलेगी। हिमाचल का हैंडलूम, हिमाचल के गहने, चित्रकला आदि पर बताया जा सकता है। रौरिक आर्ट गैलरी, शोभा सिंह आर्ट गैलरी समेत अन्य स्थानों को हाईलाइट किया जा सके।दुनिया भर ने कहा कि क्या बर्फ की गोद में क्रिकेट खेला जा सकता है। वाटर बॉडीज हर गांव, घर की कहानी के लिए हम काम कर सकते हैं। दूरदर्शन और आकाशवाणी ने कोविड काल में बहुत अच्छा काम किया है। हम अपने मेलों को दूरदर्शन पर दिखा सकते हैं। एक हफ्ते में डीडी हिमाचल साल भर का कैलेंडर तैयार करें।

इससे पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अनुराग ठाकुर को टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया और उनका हिमाचल आगमन पर स्वागत किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी उनके साथ उपस्थित रहे। सभी नेताओं की हिमाचल को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई और हिमाचल की प्रगति को लेकर किस प्रकार से आगे बढ़ना है उसको लेकर भी कई विषयों पर चर्चा की गई।

अरसे से थी मांग हिमाचल प्रदेश के बहुत से लोग देश के विभिन्न राज्यों व विदेशों में रहते हैं। अरसे से मांग थी कि हिमाचल प्रदेश के जुड़े कार्यक्रमों व समाचारों को देखने-सुनने में न ही समय की बाध्यता हो और इन्हें राज्य के बाहर भी टीवी पर दिखाया जाना चाहिए। इसी मांग को देखते हुए मार्च 2019 में जहां दूरदर्शन केंद्र शिमला से होने वाले स्थानीय प्रसारण को सेटेलाइट फुटप्रिंट देते हुए प्रसार भारती नेटवर्क के डीटीएच प्लेटफॉर्म डीडी फ्री डिश पर जगह दी गई है।

वहीं, अप्रैल 2020 से स्थानीय प्रसारण और डीडी होम के मिश्रण के साथ 24 गुणा 7 ऑपरेशंस शुरू हुआ है। वर्तमान में डीडी हिमाचल प्रदेश 3 बजे से लेकर 7 बजे तक प्रादेशिक कार्यक्रम व समाचार प्रसारित करता है। 7 जून 1995 को इस केंद्र की स्थापना हिमाचल प्रदेश के लोगों की ओर से लंबे समय से की जा मांग को देखते हुए की गई थी।

शुरुआती तौर पर इसका प्रसारण केवल आधे घंटे था। इसे बाद में 8 अक्तूबर 2000 को बढ़ाकर 2 घंटे और बाद में 4 घंटे कर दिया गया। वर्तमान में इस चैनल पर चार घंटे स्थानीय कार्यक्रम और बाकी समय डीडी न्यूज प्रसारित किया जाता है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »