18.7 C
Delhi
Wednesday, February 5, 2025

अल्लू अर्जुन की रिहाई: एक रात जेल में बिताने के बाद शनिवार सुबह हुई रिहाई

नई दिल्ली, 14 दिसंबर 2024, शनिवार। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह सवा 7 बजे के करीब हैदराबाद की चंचलगुड़ा सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। एक्टर को लेने के लिए उनके परिवार के सदस्य जेल के बाहर पहुंचे थे। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद और सुसर चंद्रशेखर रेड्डी जेल के बाहर मौजूद थे। कड़ी सुरक्षा के बीच अल्लू अर्जुन अपने घर के लिए रवाना हो गए।
पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। लेकिन अल्लू अर्जुन के वकीलों ने हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की, जिसे मंजूर कर लिया गया। हालांकि, जमानत के आदेश के बावजूद अल्लू अर्जुन को जेल से रिहा नहीं किया जा सका, क्योंकि जमानत के आदेश की प्रति जेल प्रशासन को नहीं मिल पाई थी। इसलिए अल्लू अर्जुन को एक रात जेल में ही बितानी पड़ी। लेकिन शनिवार सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। अल्लू अर्जुन की रिहाई के बाद उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली और उनकी सुरक्षित रिहाई के लिए पुलिस और जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
वहीं, अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर राइटर चिन्नी कृष्णा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से पुलिस और सरकार द्वारा रचा गया मामला है। चिन्नी कृष्णा ने सवाल उठाया कि किसी के बेडरूम में घुसकर उसे कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है? गौरतलब है कि, अल्लू अर्जुन को बीती रात कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया था, जिसके बाद उन्हें चंचलगुडा सेंट्रल जेल ले जाया गया। हालांकि, उनके वकील के अनुसार उन्हें देर शाम तक जमानत मिल गई, लेकिन उन्हें रिहा नहीं किया गया।
सुबह तेलंगाना हाई कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 50,000 रुपये के बॉन्ड पर अंतरिम जमानत दे दी। अल्लू अर्जुन के वकील अशोक रेड्डी ने हैदराबाद जेल अधिकारियों की आलोचना की है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट की ऑर्डर कॉपी में साफ लिखा है कि जेल अधिकारी को अल्लू अर्जुन को रिहा करना है, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसके खिलाफ वे लीगल एक्शन लेंगे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »