N/A
Total Visitor
40.5 C
Delhi
Friday, June 13, 2025

अल्लू अर्जुन को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, भगदड़ केस में मिली जमानत

नई दिल्ली, 13 दिसंबर 2024, शुक्रवार। पुष्पा 2 के अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली। भगदड़ केस में एक्टर को कोर्ट ने जमानत दे दी है। इससे पहले दोपहर में एक्टर को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें नामपल्ली क्रिमिनल कोर्ट ले जाया गया था। वहां से कोर्ट ने अल्लू को 14 दिनों की रिमांड पर भेज दिया था। हालांकि, हाई कोर्ट ने शुक्रवार शाम को एक्टर को राहत देते हुए बेल दे दी। अब उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा।
इस मामले की शुरुआत चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई थी, जहां अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचे थे। अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस के साथ फिल्म देखने का फैसला लिया था। अपने फेवरेट सुपरस्टार की झलक पाने के लिए वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी और एक महिला की जान चली गई थी। इसके बाद, अल्लू अर्जुन और थिएटर के मैनेजमेंट के खिलाफ FIR दर्ज कर ली थी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »