N/A
Total Visitor
34.6 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

नेहा सिंह राठौर का तीखा हमला: ‘दिल्ली में का बा?’ गाने से केजरीवाल पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 25 नवंबर 2024, सोमवार। लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर तीखे शब्द-बाण चलाए हैं। उन्होंने ‘दिल्ली में का बा?’ गाना रिलीज किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। नेहा ने कहा कि वह सत्ता के खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी, चाहे वह कोई भी प्रदेश हो। उन्होंने आम आदमी पार्टी के शासन में तमाम खामियां उठाई हैं और कहा है कि इसके उजागर करना उनका धर्म है।
नेहा ने गाने के साथ ‘पार्ट 1’ लिखा है, जिसका मतलब है कि वह इस गाने को अभी और आगे बढ़ाने वाली हैं। गाने के बोल कुछ इस तरह हैं- दिल्ली में आप के राज बा जेल में होत मसाज बा लोकपाल ले आवन वाला के बदलल अंदाज बा का बा, दिल्ली में का बा?
बेसमेंट में चलत यूपीएससी के क्लास बा राजेंद्र नगर लाइब्रेरी में तैरत लइकन के लाश बा तोहरे नेता कहां पैग लगाके बदहवास बा दिल्ली के जनता के ना तोहरा पर विश्वास बा का बा, दिल्ली में का बा?
लाखों के पर्दा, लाखों के बंगला, लाखों के टॉलेट सीट बा अरे चौकीदार को मिनी वर्जन, इहो बड़का ढीठ बा का बा, दिल्ली में का बा?
नेहा ने एक्स पर अपना गाना जारी करते हुए कहा कि वह सत्ता के खिलाफ आवाज उठाती रहेंगी, चाहे वह कोई भी प्रदेश हो। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, ‘लोकगायिका के तौर पर मेरे गीत हमेशा सत्ता के विरुद्ध आम जनता की आवाज रहे हैं और रहेंगे…फिर वो चाहे कोई प्रदेश हो या पूरा देश। आम आदमी पार्टी दिल्ली में दस साल से सत्ता में है और उसके शासन में तमाम खामियां रही हैं जिसे उजागर करना मेरा धर्म है। जय हिन्द…जय भोजपुरी।’

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »