25.1 C
Delhi
Friday, March 14, 2025

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छठ महापर्व के अवसर पर झारखंड में लोगों को दीं शुभकामनाएं

रांची, 5 नवंबर 2024, मंगलवार: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छठ महापर्व के अवसर पर झारखंड में लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भक्तिभाव, उत्साह और उमंग से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड की पवित्र भूमि पर छठ महापर्व की तैयारी देखते ही बनती है, लिपे-पुते आंगन में बैठी बहनें ठेकुआ बनाती हुई और मंगलगीत गाती हुई हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने छठी मैया से प्रार्थना की कि वे अपने भक्तों पर कृपा करें और उन्हें सुखी, निरोग और मंगल बनाए रखें। उन्होंने कहा कि छठी मैया की कृपा ऐसी बरसे कि लोगों के पांव में कांटा भी न चुभ पाए।
केंद्रीय मंत्री ने छठी मैया को प्रणाम करते हुए इस पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »