N/A
Total Visitor
33.4 C
Delhi
Sunday, June 29, 2025

दीपिका कक्कड़ ने वीडियो में किया अपनी डिलीवरी डेट का खुलासा

टीवी की जानी मानी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ अपने व्लॉग को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। दीपिका जल्द ही अपने घर में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने जा रही हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां से उन्होंने अपने बेबीमून की तस्वीरें भी फैंस संग साझा की है। हाल ही में, दीपिका का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपना बेबी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। यही नहीं, इस वीडियो में दीपिका ने अपनी डिलीवरी डेट का भी खुलासा किया है।

दीपिका ने अपनी डिलीवरी डेट का किया खुलासादीपिका अपनी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। दीपिका और शोएब इब्राहिम जल्द दी अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। वायरल इस वीडियो में दीपिका को मीडिया में स्पॉट किया गया है। इस दौरान दीपिका ने मीडिया से बात की और उनका शुक्रिया भी किया। वीडियो में दीपिका यह भी कहती नजर आईं की बहुत जल्द हमारे घर में किलकारियां गूंजने वाली है। तभी किसी शख्स ने पीछे से 21 तारीख कहा और इसपर दीपिका ने हामी भरी। इसके बाद दीपिका के फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि दीपिका का बच्चा 21 तारीख को होने वाला है।

लोगों ने अभिनेत्री को कहा ओवर एक्टिंगदीपिका की इस वीडियो पर यूजर्स तरह तरह के कमेंट करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने अभिनेत्री को ओवर एक्टिंग बताते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, कितना ओवर एक्टिंग करती है यह। दूसरे यूजर ने लिखा, प्रेगनेंसी में हील कौन पहनता है कितनी केयररिंग है यह, जिसे यह नहीं पता की इस समय क्या करना चाहिए। एक और यूजर ने लिखा, हम क्या करेंगे इनकी डिलीवरी डेट को जानकर

दीपिका ने ट्रोल्स को लताड़ लगाईआपको बता दें कि इससे पहले दीपिका ने ट्रोल्स को लताड़ लगाई थी। दीपिका ने वीडियो साझा कर उनके शोहर शोएब इब्राहिम ने भी वीडियो के जरिए बेतुकी बातों पर नाराजगी जाहिर की थी। उस वक्त दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा था कि वह केवल ड्रामा कर रही हैं। वह कोई मां नहीं बनने वाली हैं। इसके बाद अब दीपिका को उनकी डिलीवरी डेट को भी लेकर ट्रोल किया जा रहा है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »