N/A
Total Visitor
31.6 C
Delhi
Friday, June 27, 2025

किम जोंग ने सेना से कहा-परमाणु हमले की तैयारी करो,अमेरिका और दक्षिण कोरिया को दी धमकी

अमेरिका और दक्षिण कोरिया एकसाथ मिलकर युद्ध अभ्यास कर रहे हैं। इस बीच, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने दोनों देशों को बड़ी धमकी दे डाली है। किम ने अपनी सेना को आदेश दिया है कि वह परमाणु हमले के लिए तैयार रहें। कभी भी इसकी जरूरत पड़ सकती है।

राज्य मीडिया KCNA की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को किम ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर अमेरिकी परमाणु संपत्ति से जुड़े संयुक्त सैन्य अभ्यास का विस्तार करने का आरोप लगाते हुए युद्ध को रोकने के लिए किसी भी समय परमाणु हमले करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है।

परीक्षण करके ताकत भी दिखाईमीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के युद्ध अभ्यास के जवाब में उत्तर कोरिया ने भी शनिवार और रविवार को सैन्य अभ्यास का आयोजन किया। इस दौरान एक मॉक न्यूक्लियर वारहेड ले जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को भी दागा गया। राज्य समाचार एजेंसी ने कहा कि अभ्यास का उद्देश्य सहयोगियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी भेजने के लिए “युद्ध प्रतिरोध और परमाणु जवाबी क्षमता” को मजबूत करना था।

केसीएनए ने कहा कि अभ्यास में मॉक न्यूक्लियर वारहेड से लैस एक बैलिस्टिक मिसाइल ने सामरिक परमाणु हमले के परिदृश्य के तहत 800 मीटर की ऊंचाई पर लक्ष्य को भेदने से पहले 800 किमी की दूरी तय की।

कई मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है उत्तर कोरियापिछले एक महीने के अंदर उत्तर कोरिया ने एक के बाद एक कई मिसाइलों का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया लगातार अमेरिका और दक्षिण कोरिया के युद्ध अभ्यास का विरोध कर रहा है। ये युद्ध अभ्यास 13 मार्च से शुरू हुआ है और 23 मार्च तक चलना है। दक्षिण कोरिया और जापान ने रविवार को पूर्वी तट से एक उत्तर कोरियाई की बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण की सूचना दी थी। जो हाल के हफ्तों में मिसाइल परीक्षणों की श्रृंखला में लेटेस्ट है।

आठ लाख लोग सेना में भर्ती होने को तैयारउत्तर कोरिया ने बड़ा दावा किया है। कहा है कि उत्तर कोरिया के आठ लाख लोग अमेरिका के खिलाफ युद्ध के लिए खुद सेना में भर्ती होना चाहते हैं। इसमें बड़ी संख्या में छात्र और मजदूर वर्ग भी शामिल है। उत्तर कोरिया के समाचार पत्र रोडोंग सिनमुन में ये दावा किया गया है।

उत्तर कोरिया ने लॅान्च किया था आईसीबीएमइससे पहले गुरुवार को उत्तर कोरिया ने ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) लॉन्च किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने आईसीबीएम को गुरुवार को कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच समुद्र में गिरा दिया था। उत्तर कोरिया ने ये तब किया जब दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए टोक्यो जाने वाले थे।

उत्तर कोरिया ने कहा है कि गुरुवार को उसके द्वारा अंतरमहाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) ‘ह्वसोंगफो-17’ का परीक्षण अमेरिका और दक्षिण कोरिया को एक ‘सख्त चेतावनी’ देने के लिए किया गया। उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच चल रहे युद्ध अभ्यास को उकसावे वाली गतिविधि बताई। कहा है कि ‘दोनों देश बड़े पैमाने पर आक्रामक युद्धाभ्यास का आयोजन कर उसे उकसा रहे हैं।’ बता दें कि उत्तर कोरिया ने ह्वसोंगफो-17 नाम की आईसीबीएम मिसाइल का परीक्षण किया है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »