35.1 C
Delhi
Sunday, May 19, 2024

प्यार में पागल हुई 12वीं की छात्रा, भागकर कि UP के लड़के से शादी

बिहार की एक लड़की को सोशल मीडिया के जरिये उत्तर प्रदेश के एक युवक से आँखें चार हो गई। प्यार की ऐसी दीवानगी कि वह भागकर लड़के से शादी कर ली। परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराने पर पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। मामला मुजफ्फरपुर जिला के करजा थाना क्षेत्र का है। लड़की के परिजनों ने थाना में लिखित लिखित आवेदन दिया। मुजफ्फरपुर के एसएसपी राकेश कुमार को इस मामले की जानकारी मिलते ही उनके आदेश पर थाना ने लड़की की तलाशी शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने शुक्रवार को लड़की को बरामद कर लिया। लड़की का प्रेमी सहारनपुर का रहने वाला है। लड़का–लड़की दोनों लड़के के एक रिश्तेदार के घर सहारनपुर में रह रहे थे।

ऐसे हुए नैना चार

लड़की ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसका प्रोफाइल है जिसके द्वारा वह लड़के के संपर्क में आई। इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान उसे लड़की से प्यार हुआ और प्यार परवान चढ़ा। लड़की ने बताया कि वह बारहवीं की छात्रा है।

इंस्टाग्राम पर सर्च कर पुलिस ने किया बरामद 
इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने के कारण ही पुलिस उस तक पहुंच पाई। सहारनपुर पहुंचने के बाद लड़की ने सहारनपुर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी, इसके बाद घर वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। टेक्निकल सर्विलांस ने लड़की का लोकेशन लिया और फिर उसे सहारनपुर से बरामद कर लिया। लड़की की बरामदगी के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी। सदर अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद न्यायालय में 164 के ब्यान के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles