32.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

सनस्क्रीन और लिप बाम लगाकर बॉर्डर पर ‘लोहा’ लेने जा रहे चीनी जवान, लोगों ने लिए मजे

पिछले लंबे समय से चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) सुर्खियों में बनी हुई है। कभी चीनी सेना भारत के साथ लद्दाख में चल रहे विवाद को लेकर खबरों में रहती है तो कभी उसका कोई ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है, जिसपर दुनियाभर के लोग हंसते हैं। हाल ही में चीनी सेना का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसके बाद लोग मजे लेने लगे। दरअसल, जो वीडियो सामने आया है, उसमें चीनी सेना के जवान अपने चेहरे पर सनस्क्रीन लगा रहे हैं। इसके अलावा, होठों पर लिप बाम भी लगा रहे। 

चीनी सरकार के प्रोपेगेंडा मीडिया हाउस ग्लोबल टाइम्स ने चीनी सैनिकों के सनस्क्रीन लगाते हुए वीडियो जारी किया है। ग्लोबल टाइम्स के वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ चीनी जवान पहले अपने हाथों पर सनस्क्रीन लगाते हैं और फिर उसे अपने चेहरे पर लगा लेते हैं। जवान वीडियो में काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ जवान अपने होठों पर लिप बाम भी लगाते दिख रहे हैं।  

ग्लोबल टाइम्स ने वीडियो पर क्या लिखा?

ग्लोबल टाइम्स ने वीडियो को शेयर करते हुए जवानों का गुणगान किया है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, ”अटेंशन! पीएलए जवान ‘स्किनकेयर’ लेक्चर दे रहे हैं। गश्त पर जाने से पहले, जवाना सनस्क्रीन और लिप बाम लगा रहे हैं और अपने सीरियस लुक को ‘क्यूट’ में बदल रहे हैं।” यह वीडियो ग्लोबल टाइम्स ने अपने ट्विवटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके फौरन बाद ही कई यूजर्स ने मजे लेने की शुरुआत कर दी। एक भारतीय यूजर ने लिखा कि और ये आजकल भारतीय सेना के जवानों से आमना-सामना करने के बारे में प्लान बना रहे हैं। क्यूट पीएलए के जवान वर्सेज भारतीय सेना के जवान। मेरे पास इनके लिए शब्द कम पड़ रहे हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles