35.1 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

‘शूटर दादी’ को यूपी सरकार का सम्मान…..

नोएडा:उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाज चंद्रो तोमर को सम्मान देने का फैसला किया है। नोएडा में स्थापित शूटिंग रेंज का नामकरण शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर के नाम पर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा, ‘नोएडा में स्थापित शूटिंग रेंज को चंद्रो तोमर जी के नाम से जाना जाएगा। ख्यातिलब्ध निशानेबाज ‘चंद्रो तोमर जी’ जीवटता, जिजीविषा और नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक हैं। हाल ही में उनका देहावसान हुआ है। उनके नाम पर शूटिंग रेंज का नामकरण प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान की भावनाओं के अनुरूप मातृ शक्ति को नमन है।’

दादी चंद्रो तोमर का गत 30 अप्रैल को निधन हो गया था। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद से उनका मेरठ के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। वह बागपत में अपने परिवार के साथ रहती थीं। चंद्रो और उनकी जोड़ीदार प्रकाशी तोमर ने साथ-साथ निशानेबाजी प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कई मेडल जीते।

विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज

चंद्रो तोमर ने जब निशानेबाजी को अपनाया तब उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीती। उनकी और प्रकाशी की जोड़ी पर एक फिल्म भी बनाई गई है। उन्हें विश्व की सबसे उम्रदराज निशानेबाज माना जाता है।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles