लखनऊ – कोरोना से निपटने में अधिकारियो के दावे हुए खोखले। राजधानी के अधिकतर प्लांट पर लिक्विड ऑक्सीजन हुआ खत्म। ऑक्सीजन लिक्विड खत्म होने से लोगो की जान पर बनी। तमाम प्लांट के बाहर लोगो की लंबी लाइन। सिलेंडर की आस में कल से लोग खड़े प्लांट के बाहर। प्लांट के बाहर लिक्विड खत्म होने का किया गया नोटिस चस्पा। लोगो ने जताई नाराजगी। लोगो के आक्रोश को देखते हुए भारी पुलिस बल किया गया तैनात। लोग अपने पेशेंट को बचाने के लिए कर रहे जद्दोजहद। ई रिक्शा व अन्य निजी साधनों से सिलेंडर लेकर पहुच रहे प्लांट पर। लोगो का कहना समय रहते ऑक्सीजन न मिलने से मरीज की जान को लगातार बढ़ रहा खतरा। तालकटोरा में ऑक्सीजन प्लांट के बाहर भीषण गर्मी के बीच लोग खाली सिलेंडर लिए खड़े।